शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां ऑनलाइन भुगतान विधि की संभावनाओं का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष (एचपीसीएमआरएफ) की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आॅनलाइन भुगतान विधि को सरल बनाते हुए एचपीसीएमआरएफ के ऑनलाइन भुगतान विधि में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेबसाइट को फिर से डिजाइन करने और उपयोगकर्ताओं और दानियों के लिए आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आॅनलाइन दान करने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में एक अलग बैंक खाता खोला जाना चाहिए। उन्होंने आॅनलाइन दान प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर बल दिया ताकि राज्य के किसी भी भाग से लोग एचपीसीएमआरएफ में दान कर सकें। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से एचपीसीएमआरएफ में आॅनलाइन भुगतान की अपील की जानी चाहिए ताकि न केवल राज्य के लोग अपना योगदान दे सकें बल्कि अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग और प्रवासी हिमाचली भी अन्य लोगों के साथ मिलकर राज्य के लिए योगदान कर सकें। उन्होंने कहा कि एचपीसीएमआरएफ में आॅनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की वेबसाइटों पर भी इसे अपलोड किया जाना चाहिए।
Breakng
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
- आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
- भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
- 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Monday, June 22