Author: Himachal Varta

ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को नई रफ्तार देते हुए जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क के लिए 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने हेतु 28 करोड़ 50 लाख 54 हजार 28 रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए विश्वसनीय एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को…

Read More

ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत 15 जून को जिला ऊना के पांच स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान भूकंप, भूस्खलन, आगजनी और भवन गिरने जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा। मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन ऊना की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़कों को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने बरसात के मौसम से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और यातायात बाधित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 15 से अधिक मशीनों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-03 जून को गांव किल्लोड में एक बस की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरा‌न बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  अनिल कुमार पुत्र  कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पुरुवाला मे बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार दिनांक 03 जून को गांव किल्लौड़…

Read More

नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 15 जून 2026 को जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल  का आयोजन किया जाएगा । इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य भूकंप, बादल फटने,  भूस्खलन, बाढ तथा वन अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान  विभिन्न  विभागों एवं संस्थाओं की तैयारियो, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का  परीक्षण करना है।   मेगा मॉक ड्रिल के अंतगर्त जिले के विभिन्न  उपमंडलो में कुल आठ स्थलो का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग आपदा परिदृष्यों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यो का अभ्यास किया जाएगा। मेगा मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित स्थानों में नाहन मुख्यालय…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 जून, 2026 को भूकम्प, बाढ़ तथा वन आगजनी के परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि 15 जून, 2026 को सोलन उपमण्डल के क्षेत्रीय अस्पताल, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन तथा सलोगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के समीप, नालागढ़ उपमण्डल के सरसा नदी पर बने पुल पर, कण्डाघाट…

Read More

शिमला   ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सायं ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में ‘द बिगनर्स’ संस्था द्वारा हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन किया गया। यह नाटक विश्व प्रसिद्ध नाटककार अंतोन चेखव के चर्चित नाटक “द प्रपोजल” से प्रेरित है, जिसे हिमाचली परिवेश के अनुरूप रूपांतरित कर शिमला के रंगकर्मी कपिल देव शर्मा द्वारा प्रारूपित एवं निर्देशित किया गया है। “बिष्टी लाणी” एक मनोरंजक हास्य प्रस्तुति है, जो समाज के संपन्न परिवारों में वैवाहिक संबंधों के माध्यम से आर्थिक हित साधने और संपत्ति के विस्तार की प्रवृत्ति पर व्यंग्य करती है।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद चुनाव के नतीजे आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी शेष है, लेकिन वार्ड नंबर-1 से नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी है। शहर की ऐतिहासिक पहचान रहे रामकुंडी तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होते ही यह पहल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा रामकुंडी तालाब पानी के अभाव, गाद और झाड़ियों के कारण अपनी पहचान खो चुका था। स्थानीय लोगों की…

Read More