15 दिनों में दी कोरोना को मात
नाहन।– जिला सिरमौर में आज 6 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके चलते जिला में एक्टिव केस 14 से घटकर 8 रह गए हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि आज जिला में कुल 85 सैम्पल्स जिनमें 78 नए, 6 फॉलोअप और 1 रिपीट सैंपल शामिल था, जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के बाद 77 नए सैम्पल्स, 1 रिपीट सैंपल और 6 फॉलोअप सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 1 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज ठीक हुए लोगों में एक 20 वर्षीय युवक, एक 27 वर्षीय युवक, एक 35 वर्षीय पुरुष, दो 46 वर्षीय पुरुष और एक 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी ने लगभग 15 दिनों में कोरोना को मात दी है।
उन्होंने बताया कि इन 6 लोगों के ठीक होने के बाद अब जिला में एक्टिव केस 8 बचे हैं।
Breakng
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
Sunday, July 26