Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 17
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री श्री कवंरपाल ने कहा कि शहीद लाला लाजपत राय भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि को पराधीनता की बेडियों से आजाद कराने के लिए हर संभव प्रयास किए
    हरियाणा

    हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री श्री कवंरपाल ने कहा कि शहीद लाला लाजपत राय भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि को पराधीनता की बेडियों से आजाद कराने के लिए हर संभव प्रयास किए

    By Himachal VartaNovember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचल  वारता)। हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री श्री कवंरपाल ने कहा कि शहीद लाला लाजपत राय भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि को पराधीनता की बेडियों से आजाद कराने के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्होंने देशभक्ति में वे आदर्श स्थापित किए जिनके लिए संपूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

    शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर में पंजाब केसरी शहीद लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत भूमि हमेशा से ही वीरों की जननी रही है। ऐसे ही एक वीर शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे जिन्होंने देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और अपने जीवन का एक-एक कतरा देश के नाम कर दिया। उन्होंने कहा कि आज लाला लाजपत राय का बलिदान दिवस है। आज ही के दिन सन 1928 में लाला लाजपत राय अंग्रेजी हकूमत से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

    उन्होंने बताया कि साइमन कमीशन के विरोध के वक्त उनके शरीर पर मारी गई लाठियों के जवाब में लाला जी ने तब कहा था कि अंग्रेजी सरकार द्वारा बरसाई जा रही लाठियां हिन्दुस्तान में ब्रिटिश राज के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होंगी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में स्वामी दयानंद सरस्वती से मिलने के बाद आर्य समाजी विचारों ने उन्हें प्रेरित किया। आजादी के संग्राम में वे तिलक के राष्ट्रीय चिंतन से भी बेहद प्रभावित रहे। बाल-लाल-पाल की तिकड़ी के स्वतंत्रता आन्दोलन में संकलित राष्ट्रीय योगदान में लाला लाजपत राय का सम्मानीय स्थान है। लाला जी कोलकाता के विशेष अधिवेशन 1920 के अध्यक्ष रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.