Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 17
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने  और कबूतरबाजी को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई विशेष अनुसंधान टीम
    हरियाणा

    गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने  और कबूतरबाजी को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई विशेष अनुसंधान टीम

    By Himachal VartaNovember 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने  और कबूतरबाजी को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई विशेष अनुसंधान टीम ने अब तक 435 अभियोगों में 377 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से  1 करोड़ 12 लाख 88 हजार 600 रूपये की बरामदगी की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआईटी प्रमुख श्रीमती भारती अरोड़ा ने बताया कि गृहमंत्री श्री अनिल विज की अनुशंसा पर टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अवैध एजेंटों के विरुद्ध हरियाणा के अलग-2 जिलों में इमीग्रेशन एक्ट के तहत कबूतरबाजी के अभियोग अंकित किए हैं। इनमें काफी अपराधी ऐसे भी हैं जिनके विरूद्ध 2 से अधिक अभियोग अंकित हैं। ऐसे 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।

    श्रीमती अरोड़ा ने बताया कि इन अपराधियों में पेहवा के बिट्टु के विरूद्ध कबूतरबाजी के 4 अभियोग अंकित है तथा हाल ही मोहाली में रह रहे पूंडरी निवासी सतपाल के विरुद्ध ऐसे 9 अभियोग अंकित किये गए हैं। इनके अलावा कैथल के महाबीर के विरुद्ध कबूतरबाजी के 2 अभियोग, कैथल के राजकुमार के विरुद्ध के 4 अभियोग, अम्बाला शहर के सुरेन्द्र सिंह के विरुद्ध के 14 अभियोग,  मक्खन सिंह के विरुद्ध 6 अभियोग तथा अमनजोत सिंह के विरुद्ध 3 अभियोग अंकित हैं।

    एसआईटी प्रमुख ने बताया कि पानीपत के ओमप्रकाश के विरुद्ध 24 अभियोग, बलवान के विरूद्ध 7 अभियोग, सोहन लाल के विरुद्ध 3 अभियोग, प्रदीप के विरुद्ध 3 अभियोग अंकित हैं। इसी प्रकार करनाल निवासी राजेश के विरुद्ध 2 अभियोग, असंध निवासी हरदीप सिंह के विरुद्ध 3 अभियोग, करनाल के कृष्ण के विरुद्ध 4 अभियोग तथा जगदीश के विरुद्ध कबूतरबाजी के 5 अभियोग अंकित हैं। इन 15 अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है ताकि पुलिस द्वारा इन अपराधियों पर निगरानी रखी जा सके और ये अपराधी भविष्य में किसी भी व्यक्ति को बहका-फुसलाकर कर विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में न फंसा सकें।

    श्रीमती अरोड़ा  ने बताया कि इनके अलावा 124 अभियोगों में 38 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया चल रही है, जो शीघ्र पूरी हो जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.