नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंड़िया लि0 आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाने है। इन पदों के लिए केवल पुरूष अभ्यार्थी ही पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 09 जून, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, राजगढ़, 10 जून को उप-रोजगार कार्यालय, संगड़ाह, 11 जून को रोजगार कार्यालय, नाहन तथा 12 जून को उप-रोजगार कार्यालय, शिलाई में आयोजित किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27