सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि जिला सोलन के थोक गोदाम राम शहर में आवश्यक वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 के लिए मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 10 जुलाई 2026 प्रातः 11ः00 बजे तक आमंत्रित की जाएगी तथा उसी दिन दोपहर 2ः00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के सम्मुख खोली जाएगी।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि इच्छुक निविदादाता ईटैंडरडॉटएचपी वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसकी शर्तें वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। मजदूरी कार्य की निविदा भरने के लिए प्रति आवेदन 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21