Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा सरकार ने कोविड लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों की मदद से 4.32 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके घर वापिस लौटा कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी
    चण्डीगढ़

    हरियाणा सरकार ने कोविड लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों की मदद से 4.32 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके घर वापिस लौटा कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी

    By Himachal VartaJanuary 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने कोविड लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों की मदद से 4.32 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके घर वापिस लौटा कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी।

    हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष लॉकडाउन अवधि के दौरान सीआईडी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत विशेष रेलगाडिय़ों और बसों की व्यवस्था करके सभी फंसे हुए प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके मूल राज्यों को वापिस भेजा गया।

    उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने मूल राज्यों में लौटने की इच्छा व्यक्त करने वाले प्रवासियों को वापिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि 3.20 लाख प्रवासी मजदूरों और 1.11 लाख से अधिक ईंट भट‍्ठा श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में सुरक्षित पहुंचाने के लिए कुल 100 विशेष ट्रेनों और लगभग 6,600 बसों की व्यवस्था की गई।

    श्री यादव ने कहा कि महामारी के दौरान मजदूरों एवं श्रमिकों को वापिस उनके मूल राज्यों में भेजने का काम काफी चुनौतीपूर्ण था इसलिए राज्य सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था की निगरानी करने और भारतीय रेल एवं परिवहन विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए हरियाणा के तत्कालीन अतिरिक्त डीजीपी सीआईडी, श्री अनिल कुमार राव को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सीआईडी इकाई ने कोविड को फैलने से रोकने के सभी उचित उपाय सुनिश्चित करते हुए श्रमिकों को उनके मूल स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया।

    उन्होंने कहा कि ट्रेनों और बसों का समस्त खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया। यात्रा करने वाले सभी प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों की चिकित्सा जांच एवं थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें यात्रा के दौरान पैक्ड भोजन, पानी की बोतलें, फल एवं जूस भी दिया गया।

    इसी प्रकार, अन्य राज्यों के नोडल अधिकारियों से संपर्क करके वहां फंसे हरियाणा के लगभग 16,860 निवासियों को बसों द्वारा हरियाणा वापिस लाया गया।

    उन्होंने कहा कि ऑपरेशन संवेदना के तहत पुलिस के इन प्रयासों की सभी वर्गों के लोगों द्वारा व्यापक सराहना गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.