हमीरपुर हिमाचल वार्ता न्यूज़ : बोहणी इलाके में रविवार सुबह जंगली जानवर को मारने के चक्कर में विजिलेंस विंग हमीरपुर में तैनात एक हैड कांस्टेबल द्वारा निजी बंदूक से चलाई गई गोली सड़क पर जा रहे एक राहगीर की छाती में जा लगी। जिस पुलिस कर्मी द्वारा गोली चलाई गई, वही घायल व्यक्ति को तुरंत उठाकर मेडिकल कॉलेज भी ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी ने ही सदर थाने में जाकर हादसे की जानकारी दी। हालांकि अब पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ककडिय़ार गांव का 29 साल का रजनीश कुमार गसोता महादेव मंदिर माथा टेकने घर से पैदल जा रहा था कि वह इस हादसे का शिकार हो गया। गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी हमीरपुर मुख्यालय पर ही विजिलेंस विंग में तैनात है। यदि उसने गोली शिकार करने के चक्कर में चलाई है तो फिर अवैध शिकार करने का मामला भी दर्ज हो सकता है। उधर, सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। घायल युवक की हालत स्थिर है। गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
- ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
- शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
Saturday, June 20
