Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»
    सिरमौर

    By Himachal VartaOctober 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  हिमाचल प्रदेश – रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन की एक महत्वपूर्ण बैठक उप पुलिस अधीक्षक नाहन, रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लब के सदस्यों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।

    क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों के सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।

    उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर ने सदस्यों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर अमल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस हमेशा शहर की यातायात सुरक्षा में सुधार के लिए तत्पर है।

    बैठक में पार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, और यातायात नियमों के पालन में सुधार के लिए सुझाव दिए गए। सदस्यों ने माना कि नाहन में ट्रैफिक पुलिस की मेहनत से ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार देखने को मिल रहा है।

    क्लब के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में उपस्थित सदस्यों में नरेंद्र तोमर, सलीम खान, रणबीर ठाकुर, वीरेंद्र पासी, मदन सुर्यवंशी, विजय ठाकुर, मुबारक अली, राकेश कुमार, सुभाष शर्मा, हरीश कल्याण, बुल्किश बेगम, तबस्सुम, और ट्रैफिक इंचार्ज विजय कुमार शामिल थे।

    इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस बात की पुष्टि की कि नाहन की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.