हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पंजाब नेशनल बैंक के शिमला जोन के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने वीरवार को यहां कुमार पैलेस में जिला हमीरपुर और ऊना की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक करके बैंक की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक गोपाल तिवारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बैठक में जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन एक अंतर्गत जिला के सभी घरों को जलआपूर्ति नल के माध्यम से करने के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत जिला में छ विकासखंड आते हैं तथा इनमें 1लाख 13 हज़ार 905 घरों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ने का कार्य पूर्ण किया गया है। जबकि जल जीवन मिशन दो के अंतर्गत जनभागीदारी के साथ इस मिशन कि अधोसरचना की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा इसके रख रखाव को बेहतर बनाने पर बल दिया गया है। बैठक की कार्यवाही का संचालन…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- माननीय उच्चतम न्यायालय के आवारा कुत्तों के प्रबंधन और नियंत्रण से संबंधित पारित आदेशों के अनुपालन में, उपायुक्त कुल्लू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर परिषद, ग्रामीण विकास, शिक्षा , स्वास्थ्य , पशुपालन विभाग के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की और प्रभावी समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने पशुपालन विभाग, नगर परिषद को पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने की। वहीं उप प्रधानाचार्य सीता राणा तथा क्षेत्रीय प्रयोगशाला राज्य प्रदूषण बोर्ड सुंदरनगर के प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 की थीम — “पहाड़ों और उससे आगे पानी, भोजन…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प रैली के दौरान पिछले तीन वर्षों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्थिक, राजनीतिक और प्राकृतिक चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार नेे पांच वर्षांे के वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा। वर्तमान प्रदेश सरकार को इस कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। यही नहीं, कर्मचारियों के एरियर की अदायगी का…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं और महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। उन्होंने सामुदायिक राहत केन्द्र राहकोट थुनाग जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने माईडीड पोर्टल का लोकार्पण, नक्शा योजना का शुभारम्भ, डिजिटली साइनड एवं अपडेटेड जमाबंदी मॉडयूल का लोकार्पण, भू-नक्शा 5.0 का शुभारम्भ तथा ग्रामीण बैंक के ‘लोगो’ का अनावरण भी किया। उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में बास्केटबॉल खेल छात्रावास (बालिका) का लोकार्पण भी किया।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राहुल जैन ने आज यहां उन ग्राम पंचायतों व लाभार्थियों को सम्मानित किया जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मानदण्डों के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय की श्रेणी में श्रेष्ठ आंका गया है। राहुल जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह चयन 19 नवम्बर, 2025 से 10 दिसम्बर, 2025 तक कार्यान्वित किए गए ‘हमारा शौचालय हमारा भविष्य’ अभियान के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ज़िला में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की साफ-सफाई व मुरम्मत के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सोलन द्वारा मादक पदार्थ चिट्टे के विरूद्ध चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत ‘चिट्टा मुक्त सोलन’ अभियान कार्यान्वित जा रहा है। अभियान के तहत 15 अक्तूबर, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक विस्तृत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य ज़िला में जन-जन को मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूक करना, मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना और पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित बनाना है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होने कहा कि अभियान के तहत…