शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पिछले एक साल से लंबित निशानदेही के मामलों पर उपायुक्त का कड़ा रुख उपायुक्त ने कहा कि निशानदेही में की देरी तो फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सुन्नी उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ वीरवार को खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विशेष बैठक की। उपायुक्त ने पटवारियों के रिकॉर्ड को बैठक में क्रॉस चेक किया। उपायुक्त ने हर पटवार सर्कल में लंबित निशानदेही के मामलों की रिपोर्ट ली। जब उपायुक्त ने रजिस्टर चेक किए तो कई जगह दो-दो साल से भी निशानदेही नहीं हो पाई है।…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें एडीसी अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर सभी दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह दिन हमें दिव्यांगजनों के प्रति समानता, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देता है। यह दिन हमें दिव्यांगजनों की क्षमताओं, अधिकारों और उनकी संभावनाओं को पहचानने तथा इन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन प्रतिदिन अनेक चुनौतियों से जूझने के बावजूद…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिलाधीश जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने टाहलीवाल नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र और मुख्य बाजार का दौरा कर स्थिति का मूल्यांकन किया। मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम विशाल शर्मा, नगर पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान गुरनाम सिंह और अन्य सदस्य तथा स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। जतिन लाल ने अधिकारियों को मुख्य बाजार में सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में पार्किंग और रेडी फड़ी के लिए उचित स्थान निर्धारित…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- ऊना नगर निगम ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने सभी पार्किंग स्थलों में पार्किंग अवधि बढ़ा दी है। अब मात्र 10 रुपये में आधा घंटा पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। बता दें, शहर के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त जतिन लाल से मिलकर पहले निर्धारित 10 रुपये में 20 मिनट पार्किंग अवधि को बढ़ाकर आधा घंटा करने का आग्रह किया था। डीसी ने जन-आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में आवश्यक निर्देश…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग 06 दिसम्बर, 2025 को अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा, 11वीं वाहिनी सोलन संतोष कुमार शर्मा ने दी। संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, निर्वाचन ड्यूटी तथा आगजनी एवं सड़क दुर्घटना जैसी आपदा स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के माध्यम से मानवीय सुरक्षा एवं सम्पत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग अतिरिक्त महानिदेशक एवं…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इस दौरान एसडीएम मनाली रमन शर्मा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जानकारी दी कि फ़िलहाल साफ़ मौसम की स्थिति में वाहनों का आवाजाही आगामी दस दिसम्बर तक प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक बहाल रहेगी। प्रात नौ बजे के बाद वाहन रोहतांग की ओर जायेंगे तथा सांय 3 बजे से पूर्व वापिस आना होगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पूर्ण रूप से मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी।
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- कुल्लू के नेचर पार्क मौहल में जिला कल्याण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांगजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त श्री अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में हर महीने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं और रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विभिन्न थेरेपी सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजन सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने मण्डी में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के लिए उपमण्डल सरकाघाट के लाभार्थियों एवं उनकी परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी लाभार्थियों के परिवहन की समुचित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि 11 दिसंबर, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। इस उपलक्ष्य…