Author: Himachal Varta

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने मानसिक तनाव के लक्षणों और इस पर नियंत्रण एवं प्रबंधन के बारे में छात्राओं के साथ संवाद किया। शीतल वर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में मानसिक तनाव हमारी आम दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, परन्तु जो व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक तौर से स्वस्थ होता है और मानसिक तनाव का बेहतर प्रबंधन करता…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में मंगलवार को एंटी रैंगिग समिति की बैठक हमीरपुर के एडीसी एवं संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्य तहसीलदार सुभाष कुमार, नीलकांत भारद्वाज, पंकज भारतीय, संस्थान के अधिकारी, विद्यार्थी प्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीसी ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वे संस्थान या इसके आस-पास के क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें और अगर रैगिंग जैसी कोई घटना उनके संज्ञान में आती…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा नशा मुक्त भारत अभियान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की, जबकि जिला कल्याण अधिकारी समीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को नशामुक्त…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की क्षेत्रीय विशेषज्ञ टीम आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन (पीडीएनए) 2025 के तहत मंडी जिले के दौरे पर है। मंगलबार को टीम ने सेराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों डेजी, बुगरालचौंक, कुथाह, पांडवशिला, थुनाग और बगस्याड का दौरा किया। इन क्षेत्रों में 30 जून को आई भयंकर आपदा के दौरान भारी भूस्खलन और वर्षा से जन-धन की व्यापक हानि हुई थी। टीम ने मौके पर क्षति का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की वर्तमान स्थिति की…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    सिविल अस्पताल करसोग की रोगी कल्याण समिति (आर.के.एस.) की बैठक उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में स्थानीय विधायक दीपराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अस्पताल में स्थापित नई एक्सरे मशीन के लिए यूपीएस खरीदने, अस्पताल की लैबोरेटरी हेतू विभिन्न मशीनों और उपकरणों की खरीद और अस्पताल परिसर में कैंटीन खोलने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनहित के…

Read More

ऊना  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन का क्रम अंब कॉलेज के सभागार में दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। यह उल्लेखनीय है कि ऑडिशन प्रक्रिया 3 नवंबर से आरंभ हुई थी। 5 नवंबर के अवकाश के पश्चात इसका अंतिम चरण 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। ऑडिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय अंब में जमा कर सकते…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन तथा हिमाचल फोटो गैलरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोलन में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी सोलन ज़िला के नगर निगम सोलन के हॉल में 27, 28 व 29 नवम्बर, 2025 को लगाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रदर्शनी में हिमाचल विशेषकर सोलन ज़िला के स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, इतिहास और बलिदान के विषय में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र…

Read More

श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के तीन दर्जन कवियों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी के द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री दीपचंद कौशल जी ने की। मंच का संचालन वरिष्ठ कवि ड़ॉ ईश्वर दास राही के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत रविता ने गुरु वंदना से की। शबनम शर्मा ने अपनी कविता शब्दों की चोट मन का खोट, विनोद कुमार सैनी जी ने शायरी तुम खुश होते , सरला गौतम जी ने कट गए जंगल सारे, गोविंद गौरव जी ने बीहड़ में कभी खुद को…

Read More