नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):गिरिपार में दीपावली का महोत्सव अमावस्या से शुरू होकर छठी तक चलता है। इस अवधि में अमावस्या, पढ़ोई, दूज, तीज, चौथ, पंचमी और छठी तक हर दिन पारंपरिक रीतियों और पकवानों की खुशबू से गांव महक उठते हैं। दूर-दूर से आए मेहमानों का स्वागत आतिथ्य की परंपरा के साथ किया जाता है गोवर्धन पूजा में बैलों और औजारों की होती है। विशेष आराधना यहां दीपावली सप्ताह का सबसे खास दिन गोवर्धन पूजा होती है। किसान अपने बैलों और खेती के औजारों जैसे हल, जूण, मोईयट और मुगरा की…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपाध्यक्ष श्री रेणुका जी मेला विनय कुमार ने उपायुक्त कार्यालय नाहन में आयोजित बैठक में बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल का आयोजन भी होगा। मेला 31 अक्टूबर से 05 नवंबर तक होगा जिसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री मेले का उद्घाटन करेंगे जबकि मेले का समापन प्रदेश के राज्यपाल करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया है कि 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर, 2025 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, 2025 के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली विक्रय की दुकाने नहीं लगेंगी तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र में मांस व मछली की बिक्री पर मेला अवधि के दौरान पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान मांस/मछली इत्यादि की बिक्री के लिए स्थान जलाल पुल के अंतिम छोर तिरमली दयाड रोड के बाई ओर अस्थाई रूप से चिन्हित करने के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अरुण शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। अरुण शर्मा पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों से जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेकर निरंतर संगठनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर अरुण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, भा.ज.यु.मो. प्रदेश अध्यक्ष…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 29 अक्तूबर को नाहन के समीप माता बालासुन्दरी गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि वह समय रहते आयोजन सम्बंधी सभी कार्य पूर्ण कर लें। बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की उपाध्यक्ष डॉ. नीरु शबनम, राजेन्द्र बंसल तथा सतीश राणा के अतिरिक्त समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-समाजसेवी संस्था रोटी क्लब ने नाहन में सार्वजनिक अवकाश के बावजूद सेवाएं दे रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारी को सम्मानित किया। इस दौरान रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने पुलिसकर्मियों ,सफाई कर्मचारीयों और अस्पताल में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि दीपावली के सार्वजनिक अवकाश के दौरान सभी लोग घर पर रह कर दीपावली का पर मना रहे हैं मगर समाज के बीच कुछ ऐसे कर्मचारी है जो इस दौरान भी अपनी सेवाओं को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए, विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को, कुल ₹56 लाख की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकासात्मक भवनों का लोकार्पण किया। इन भवनों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को मूलभूत प्रशासनिक सेवाएं गांव के समीप ही मिलनी शुरू हो जाएंगी।सैनवाला मुबारिकपुर को मिला पटवार भवनदिन के पहले कार्यक्रम में, विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला मुबारिकपुर (उप-तहसील माजरा, जिला सिरमौर) में ₹12 लाख की लागत से बने नवगठित पटवार सर्कल भवन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाइवे पर बीती रात नाहन गोसदन के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे घूम रहे दो गायों की बछियों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक बछड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़प रही थी । मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम राजीव संख्यान मौके पर पहुंचे मृतक गाय का आज दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया। दोनो घायल गायों का गोसदन में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद को बार-बार…