नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- विकास खंड तिलोडधार की ग्राम पंचायत भजौन के गांव पेदुआ तथा ग्राम पंचायत चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में नुक्कड नाटक व समूहगान ‘‘हिमाचल हमारा, प्यारा-प्यारा‘‘ प्रस्तुत किया जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में स्वर्ण जंयती आश्रय योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम गगां योजना, विधवा पुनर्विवाह…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से आरंभ हुए आश्विन नवरात्र मेला का आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य मेला अधिकारी राजीव सांख्यान तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी पूजा अर्चनाकर आषीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह मेला आज से आरंभ होकर 7 अक्तूबर,2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें हिमाचल से ही नहीं बल्कि राज्य के साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा के कौलावाला भूड़ में “फ्री मेडिकल चेकअप कैंप” का शुभारम्भ किया।प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अवसर पर भाजपा द्वारा इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक जिसमें स्त्री रोग, सर्जरी, नेत्र, मेडिसिन शामिल हैं भाग लिया। कैंप में और 147 से अधिक रोगियों की जाँच गई। शिविर में आने वाले सभी रोगियों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अवसर पर 120…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति की बैठक पांवटा साहिब गुरुद्वारा में हुई। बैठक में पांवटा साहिब से हिमाचल में लोकल बांगरन में मदद की जाएगी तथा पंजाब में अमृतसर जिला के रामदास तहसील के अजनाला के पास डेरा बाबा नानक के नजदीक स्थित कुरालीया गांव को गोद लिया जिसके लिए शीघ्र ही मदद की पहली खेप 28 सितंबर तक पहुंचाई जाएगी। पहली मदद के लिए एनपीएस सहोटा , मनीष तोमर , नसीम बानो , अंसारी , नुसरत अली काशमी , गुरविंदर सिंह गोपी , सतिंदर संधु लेहल , रंजीत कौर रानी , तरसेम सिंह…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला में अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एन.ए.पी.एस) के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई और इसके बेतहर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि अप्रेंटिसशिप योजना युवाओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम है। जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों को अधिक से अधिक अप्रेंटिस नियुक्त करने और योजना के क्रियान्वयन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव जहां हमारी समृद्ध संस्कृति को दर्शाते है वहीं भाग-दौड़ भरे जीवन में लोगों के तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल गत रात्रि में ऐतिहासिक ठोडो मैदान में डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन द्वारा आयोजित 21वें हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल उत्सव के आयोजकों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के संबंध में जल शक्ति विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डॉ. शांडिल गत दिवस प्रशासनिक, जल शक्ति विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ सोलन शहर में जल वितरण व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा ड्यूटी और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भंडार कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्ण…