शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लिए केंद्रीय सड़क विनिर्माण निधि के तहत 27 परियोजनाओं के लिए 563 करोड़ रुपये समयबद्ध तरीके से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। इन परियोजनाओं में 17 सड़कें और 10 पुल शामिल हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वाहनों की…
Author: Himachal Varta
शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने आज प्रातः राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से फोन पर बात कर कोविड-19 को लेकर हिमाचल की स्थिति और राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री दत्तात्रेय ने उन्हें अपनी दिनचर्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल बहुत संुदर जगह है और यहां का पर्यावरण अद्भुत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह उत्तम स्थान है। कोविड-19 के मामले में उनकी भूमिका पर पूछने पर, राज्यपाल ने कहा कि वह नियमित तौर पर प्रदेश सरकार के अधिकारियों से बैठक और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व बुद्धिजीवियों से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ समन्वय…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा विशेष अध्यादेश पारित किया जाए, ताकि भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के पास उपलब्ध धनराशि को असंगठित एवं अन्य कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रयोग में लाया जा सके। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कल्याण बोर्ड के पास लगभग 582 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवासी व असंगठित क्षेत्र के कामगारों की संख्या बहुत अधिक है तथा प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते…
स्पेशल बसों के माध्यम से घरों तक नि:शुल्क पहुंचाया गया होशियारपुर की प्रीति व मिथिलेश पहुंचे अपने-अपने घर पंजाब सरकार लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे अपने नागरिकों की घर वापसी के लिए गंभीर: डिप्टी कमिश्नर विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया होशियारपुर/चंडीगढ़। अपने-अपने घरों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा गए होशियारपुर के दो विद्यार्थी गत रात्रि सकुशल अपने घर वापिस आ गए हैं। बच्चों की वापसी पर जहां वे अपने परिवार के साथ खुश है वहीं वह और उनके माता-पिता ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया, जिनकी पहल…
शिमला। प्रदेश के चंबा ज़िले में आज दोपहर 12:17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0. आंकी गई है। इसका केंद्र सतह से 19 किलोमीटर नीचे था। हालांकि अभी इन झटकों से किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है और लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। ऐसे में भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में आ जाते हैं।
काया कल्प प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में पहले स्थान पर रहा सिविल अस्पताल मुकेरियां, दसूहा ने पाया दूसरा स्थान स्वास्थ्य कर्मियों के तनदेही से किए गए कार्यों के कारण जिले को मिला यह सम्मान: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देकर होशियारपुर ने प्रदेश में अपना दबदबा बनाया है। देश भर में चल रहे काया कल्प प्रोग्राम के माध्यम से जिले के दो सरकारी अस्पतालों ने प्रदेश में पहला व दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि काया कल्प प्रोग्राम के कड़े मापदंडों पर खरे उतरते हुए सिविल…
नांदेड़ से 467 से अधिक श्रद्धालू पंजाब लौटे राजस्थान से 152 विद्यार्थियों और 2900 मज़दूरों की भी घर वापसी चंडीगढ़। नांदेड़ साहिब में फंसे श्रद्धालुओं और राजस्थान से मज़दूरों और विद्यार्थियों की पंजाब में हो रही घर वापसी के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज लॉकडाऊन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गुरुद्वारा श्री मजनू का टीला में ठहरे 250 सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को यकीनी बनाने के लिए दिल्ली सरकार के साथ संपर्क साधा है। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्रा ने नयी दिल्ली के डिप्टी कमिशनर (सैंट्रल) निधी…
पी.पी.एस.एल. को अदायगियों के भार से मुक्त करने के लिए कहा चंडीगढ़। बिजली खरीद समझौतों (पी.पी.एज़) के अंतर्गत कोविड महामारी संकट के मद्देनजऱ लगाए लॉकडाऊन को अप्रत्याशित हालात (फोर्स मैज्यूर) बताते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से अपील की है कि वह पी.एस.पी.सी.एल. को क्षमता खर्चों की अदायगियों के भार से मुक्त करे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा राज मंत्री (स्वतंत्र भार) राज कुमार सिंह को लिखे पत्र में कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोशन (पी.एस.पी.सी.ऐल.) अप्रत्याशित हालात पैदा होने के कारण बिजली के वितरण सम्बन्धी समय सारणी तय करने से असमर्थ है…