नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा “मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिनकी आज के दिन जलियांवाला बाग में नृशंस हत्या की गई थी। हम उनके साहस और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनकी वीरता आने वाले कई वर्षों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। ”
Author: Himachal Varta
दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी कैडेट्स तैनात किए जाएंगे नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने किताबों व लेखन-सामग्री की दुकानें, जो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से अधिकृत हैं, उन्हें हफ्ते में एक दिन यानि वीरवार को दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की है। हर एक दुकान में एक एनसीसी कैडेट तैनात किया जायेगा जो सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित करेगा। एनसीसी कैडेट को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलबध करवाए जायेंगे। जारी किए गए आदेशों के अनुसार जिला में ऐसे सभी दुकानदार जो किताबें व लेखन-सामग्री बेचते हैं और जो…
शिमला। निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा ने आज यहां उद्योग विभाग के स्टाफ की ओर से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 3,65,100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। इसके अतिरिक्त मण्डी जिला के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव लीला शर्मा ने भी इस फंड के लिए 1,11,000 रुपये का अशंदान किया। एन.सी. शर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए 51,000 रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने ‘हिमाचल प्रदेश रेग्युलेशन ऑफ सैलरी एंड अलाउंसिस ऑफ डिफरेंट कैटागरीज इन सर्टेन एक्सीजेंसिस ऑर्डिनेंस, 2020’ (हिमाचल प्रदेश कतिपय अत्यावश्यकताओं में विभिन्न प्रवर्गों के वेतन और भत्तों का विनियमन अध्यादेश, 2020) प्रख्यापित किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस अध्यादेश को 01 अप्रैल, 2020 से शुरू हुए वर्ष में एक वर्ष के लिए लाया गया है और इसके तहत मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, विधान सभा के सदस्यों और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संदेय वेतन और भत्तों इत्यादि में 30 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। 01 अप्रैल,…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा है, ‘प्रधानमंत्री @narendramodi 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’
ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा जारी सावधानियों की पालना यकीनी बनाने के लिए पुरज़ोर अपील चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 15 अप्रैल, 2020 से गेहूँ की खरीद शुरू की जा रही है। परन्तु राज्य में कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए खेतों और मंडियों में बरती जाने वाली सावधानियां जारी की हैं। इस सम्बन्धी ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय दुनिया भर में फैले घातक कोरोना वायरस से अपने आप और अपने परिवारों को बचाने…
प्रधान मंत्री को पत्र लिख कर उद्योगपतियों पर और वित्तीय बोझ ना डालने की अपील लुधियाना। पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) के चलते उद्योगों के बंद होने का ध्यान आकर्षित करवाते हुए केंद्र सरकार को यह पुरजोर अपील की है कि इंडस्ट्री में कार्य कर रही लेबर जिनके पास आमदन का कोई साधन नहीं, उनकी वित्तीय तौर पर मदद करने के लिए ई. एस. आई. सी., मनरेगा और अन्य फंड का इस्तेमाल किया जाये। श्री बावा ने बताया कि उनकी लुधियाना के कुछ उद्योगपतियों के साथ इंडस्ट्री को पेश…
बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअन्दाज नहीं किया जाएगाः डिप्टी कमिश्नर लुधियाना। राज्य भर में नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) कारण लगाए कर्फ्यू, लाॅकडाऊन के चलते बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने चाइल्ड हैल्पलाईन शुरू करने के साथ-साथ नोडल अफसर की तैनाती भी कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन मौजूदा स्थिति के चलते बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअन्दाज नहीं कर सकता। इसी वजह से आम बच्चों और संभाल वाले बच्चों की सहायता के लिए विशेष…