Author: Himachal Varta

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पैंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को राहत प्रदान करते हुए निर्णय लिया है कि यदि कोई लाभार्थी 30 जून,2020 तक अपनी पैंशन राशि बायोमैट्रिक या वाउचर के माध्यम से नहीं निकलवा पाता है तो उसकी पैंशन बंद नहीं की जायेगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य में वृद्घावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पैंशन,लाडली पैंशन व दिव्यांग पैंशन जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभपात्रों द्वारा तीन माह में कम से कम एक बार बायोमेट्रिक/वाउचर…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे देश में लॉकडाउन को देखते हुए पाठ्यपुस्तकों को परस्पर आदान-प्रदान से प्राप्त कर लें और सरकार द्वारा लॉकडाउन हटते ही राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकों को पहुंचा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुस्तकों का आदान-प्रदान करते समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का अनुपालना करने की अवश्यकता पर भी बल दिया। आज यहां जारी एक बयान में शिक्षा मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई में…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने आज सिरसा के श्री तारा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, रेखा शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट और गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा में जाकर जरूरतमंदों के खाने-पीने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिजली मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं इस कार्य में सरकार का सहयोग करते हुए मानवता की सेवा का काम कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस महामारी के समाप्त होने के बाद ऐसी संस्थाओं को चंडीगढ़ में सम्मानित करवाया जाएगा। श्री रणजीत सिंह ने…

Read More

प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री ने मुख्यमंत्री को यह मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की माँग की चंडीगढ़। कोविड-19 संकट के कारण लगे कर्फ्यू / लाॅकडाउन के कारण पंजाब में फंसे एन.आर.आईज़ को उनकी इच्छा अनुसार अपने-अपने मुल्कों में वापस जाने में भारत सरकार को प्रयास करने चाहिएं। यह माँग प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने की है। राणा सोढी ने पंजाब मंत्रीमंडल की वीडियो काॅन्फ्रेंस के द्वारा हुई मीटिंग में यह मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री को अपील की कि वह यह गंभीर मसला शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ की जाने वाली वीडियो काॅन्फ्रेंस…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को वेस्टर्न डैडीकेटड फ्रेट काॅरीडोर (डब्ल्यू.डी.एफ.सी) के चालू होने से पहले दोहरे यातायात के लिए लुधियाना-रेवाड़ी फीडर रूट के नवीनीकरण को यकीनी बनाने की अपील की है। श्री गोयल को भेजे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि रास्ते में आर.ओ.बीज़ और एफ.ओ.बीज़ की मौजूदगी होने के कारण दोहरे यातायात के लिए रेल मार्ग के नवीनीकरण में देरी हो रही है जिससे दोहरे यातायात के लिए अपेक्षित ऊँचाई नहीं मिलती जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योग विभाग ने पहले ही 3 अप्रैल, 2019 को…

Read More

सैंपलिंग बूथ से एक दिन में लिए जाएंगे 40 से 50 सैंपल नाहन। कोरोना वायरस की जाँच के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में कोविड-19 सैंपलिंग स्टेशन की शुरुआत आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर डॉ परुथी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण हो तो वह जिला आयुर्वेदिक अस्पताल आकर अपना सैंपल बिना अस्पताल के किसी कर्मी के संपर्क में आकर दे सकता है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ हमारी सुरक्षा की पहली पंक्ति हैं, अगर यह मजबूत होगी तो आगे संक्रमण को फैलने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के चलते लाॅकडाउन के दौरान उचित प्रबंधन और सूचनाओं का सुचारू रूप से निरन्तर बना रहे। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कोविड-19 वैश्विक महामारी प्रबंधन के लिए एक राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076, 0177-2626077, 0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939 और टोल फ्री नंबर 1070 और 1077 की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि फोन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 प्रतिदिन सुबह 8 बजे 10 बजे तक क्रियाशील हैं।…

Read More

शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने बताया कि आज प्रदेश में 127 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 87 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा शेष 40 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकि है। उन्होंने कहा कि शिमला के आईजीएमसी में दाखिल जिला सोलन से संबंधित तीन कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों के पुनः सैंपल लिए गए, जिनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा दो लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकि है। उन्होंने बताया कि आज तक प्रदेश में कोविड-19 के लिए कुल 900 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 832…

Read More