Author: Himachal Varta

1.51 लाख रुपये की धनराशि का चैक भी अस्पताल को दिया शिमला।डा. बिन्दल ने मैडिकल और पैरा मैडिकल कर्मियों के साथ सफाई और सुरक्षा कर्मियों के कार्यों की सराहना की नाहन/सोलन-7 अप्रैल-विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहंुचकर चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, सफाई और सुरक्षा कर्मियों को फूल भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने अस्पताल को 1.51 लाख रुपये की धनराशि का चैक भी भेंट किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं…

Read More

लॉकडाउन के दौरान सुझाव देते रहे, हर हफ्ते होगा बेहतर सुझावों का चयन  नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर शुरू से ही अपने अनूठे प्रयासों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान समय के बेहतर सदुपयोग के लिए मांगे गए सुझावों में सबसे बेहतर सुझाव देने वाले पूनम कौशिश और गोविन्द सिंह तोमर को उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने खुद अपने हाथों से आज उपायुक्त कार्यालय में इनाम दिए। डॉ परुथी ने बताया की पूनम और गोविन्द ने डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर सबसे अच्छे सुझाव दिए थे तथा यह सुझाव खाली समय…

Read More

नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत समूचे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त लोगों को आईजीएमसी शिमला जाने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े इसलिए आईजीएमसी के रेडियोथेरेपी और औंकोलॉजी विभाग द्वारा ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है जिसके अनुसार ऐसे मरीज सम्बन्धित डॉक्टरों के साथ उनके मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करके बीमारी से सम्बन्धित आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार डॉ. मनीश गुप्ता, प्रो. एवं हेड, सोमवार को उपलब्ध होंगी और उन्हें…

Read More

नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि आपदा की इस स्तिथि के दौरान हमें मूक एवं निराश्रित पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि संकट के इस समय हर जिलावासी को एक या दो रोटी अतिरिक्त बनाकर अपने घरों के आसपास भोजन की तलाश में घूम रहे पशु-पक्षियों को खिलानी चाहिए ताकि इन बेसहारा पशु-पक्षियों को भी भोजन प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, लोग अपने घरों के आसपास व छतों के ऊपर बर्तनों में पानी रखें जिससे पशु-पक्षियों को पीने के लिए पानी भी मिल सके।…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज राजभवन में चिकित्सकों, नर्सों तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को बेहतर स्वास्थ्य तथा एक संतुलित जीवनशैली बनाए रखने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का दिवस पूरे विश्व में समर्पित भाव से सेवा प्रदान कर रही नर्सों तथा मिडवाईफ को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आजकल पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, इसलिए इस…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए की जा रही पहल और कदमों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही ठोस कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है और एक्टिव केस फाइंडिंग कैम्पेन के तहत घर-घर जाकर हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। राज्यपाल ने इस महामारी से लड़ने और प्रदेश के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अतिरिक्त महानिदेशक स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो हिमाचल प्रदेश अनुराग गर्ग ने ब्यूरो स्टाफ की ओर से ‘हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए आज यहां 2.5 लाख का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उदारतापूर्ण कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित उपायुक्त अपने जिलों में ऐसे धार्मिक स्थलों का ब्यौरा प्रदान करेंगे ताकि शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा…

Read More