शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना की वजह से आज से लॉकडाउन कर दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में इसकी घोषणा की है। प्रदेश में अब आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी। सीएम जयराम ने कहा कि राशन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। सीएम ने कहा कोरोना वायरस से बचने के लिए परहेज ही बेहतर है। सीएम ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जनता का आभार जताया। सीएम ने कहा लॉकडाउन के दौरान ट्रेजरी और बैंक खुले रहेंगे। सीएम ने कहा वर्तमान में मानव जाति को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने जिला कांगड़ा में…
Author: Himachal Varta
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा लोगों को आपात स्थिति के बिना घर न छोड़ने और सीमित सार्वजनिक यातायात चलाने की अपील मुख्यमंत्री द्वारा डिप्टी कमीश्नरों को प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के हुक्म डी.जी.पी. द्वारा अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों, दवाओं वाली दुकानों, बैंकों, ए.टी.एम., मीडिया, पेट्रोल पंप, किराने वाली दुकानों, ई -कामर्स को छूट इंटरनैंट, टेलीकॉम, कोरियर सेवाएं, भोजन, रैस्टोरैटों से भोजन पैक कराने और हलवाई भी अप्रभावित रहेंगे चंडीगढ़। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने कोविड -19 से स्थिति को और खऱाब होने से रोकने के लिए आपात कदम के…
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिन्दर गुप्ता और सोनालिका ट्रैक्टर्ज़ के उप चेयरमैन ए.एस. मित्तल द्वारा कोविड -19 के खतरे के मद्देनजऱ बंद के दौरान अपने मुलाजिमों को पूरा वेतन देने के लिए फ़ैसले की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने दूसरे उद्योगपतियों को भी मानवीय स्नेह के तौर पर यही रास्ता अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में काम कर रहे मुलाजिमों ख़ासकर उद्योगिक कामगारों की मदद करना हमारा फज़ऱ् बनता है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की अपील पर गौर करते हुए ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिन्दर गुप्ता ने बंद…
एम.एस.एम.ई., कारोबारी उद्यमों और संगठित और ग़ैर-संगठित कामगारों के लिए मोदी और सीतारमन को लिखे पत्र एम.एस.एम.ई., पर्यटन एवं आतिथ्य सैकटरों और स्वास्थ्य सुरक्षा और फ़ार्मा में दखलअन्दाज़ी के लिए वित्तीय एक महीना बढ़ाने के लिए कहा राष्ट्री खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत मिलता अनाज दोगुना करके तुरंत बाँटने की अपील चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड -19 के कारण राज्य में कारोबारी सैक्टर, दैनिक वेतन भोगी गरीब कामगारों और बुरी तरह प्रभावित कमज़ोर वर्गों को पेश मुश्किलें घटाने के लिए केंद्र सरकार से व्यापक वित्तीय पैकेज की माँग की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के लिए उनका बलिदान एक कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। जय हिंद!’
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि लोग देश में लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। श्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपने आप और अपने परिवार को बचाएं। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाएं।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया की सराहना की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘@airindiain की इस टीम पर हमें बेहद गर्व है। इसने जबरदस्त उत्साह दिखाया है और मानवता के आह्वान को ऊंचाई दी है। उनके उत्कृष्ट प्रयासों की भारत भर में कई लोगों ने प्रशंसा की है।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6 आईएएस अधिकारियों को समन्वय, योजना और निगरानी के क्रियान्वयन हेतु उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सात जिलों के लिए तैनात किया है। गुरुग्राम जिले के लिए मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह कुण्डू, सोनीपत जिले के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद मोहन शरण, पानीपत के लिए श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री विनीत गर्ग, पंचकूला के लिए निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती दीप्ती उमाशंकर, रोहतक व झज्जर के लिए रोहतक के मण्डलायुक्त श्री डी.सुरेश…