शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम-2016 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में इस अधिनियम के अंतर्गत अब तक 95,638 दिव्यांग पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गृह विभाग ने राज्य में सभी सत्र न्यायालयों में इस अधिनियम के तहत अपराध के लिए विशेष न्यायालय नामित किए हैं। सभी जिला न्यायवादी एवं सरकारी अभियोजक तथा उप जिला न्यायवादी एवं सरकारी अभियोजक को विशेष सरकारी अभियोजकों के तौर पर नामित किया गया है ताकि सत्र न्यायालयों व राज्य की विशेष अदालतों…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस दौर में हमें स्नातकों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करनी चाहिए जिसके लिए विश्वस्तरीय शैक्षणिक प्रबंधन कार्यप्रणाली अपनाना आवश्यक है। वह आज हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को 269 पदक और डिग्रियां प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 243 डिग्रियां प्रदान कीं। विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा देश व समाज…
सोलन। सोलन जिला भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष वैद्य को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सोलन जिला में भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी। प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की वास्तिवक ताकत होती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रदेश में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य पर्यावरण एवं संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शान्त व स्वच्छ पर्यावरण को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि वर्तमान और नई स्थिापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण के सभी मापदण्डों को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई स्थापित होने वाली औद्यागिक इकाइयों में प्रदूषण उपचार संयंत्र अनिर्वाय बनाया जाए ताकि पर्यावरण में न्यूनतम प्रदूषण फैले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह भी सुनिचित करना चाहिए कि सभी वर्तमान अपशिष्ट उपचार…
एपीजे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला शिमला। एपीजे विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रमेश चैधरी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान सरकार की गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के प्रयासों में सहयोेग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षण संस्थान स्थापित करने वाले लोगों को हर संभव मदद प्रदान कर रही है। डाॅ. रमेश चैधरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि एपीजे विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि 800 विदेशी विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय में…
शिमला। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों को ज़ारी किए जाने वाले विशेष विकलांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिसम्बर, 2019 के प्रत्येक शनिवार से जनवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष विकलांगता पहचान-पत्र के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को यूडीआईडी काॅर्ड के डिजिटाइजेशन में गति लाने को कहा तथा ज़िला कल्याण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने परियोजना प्रबन्धन इकाई (पीएमयू) स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएमयू की स्थापना का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना और इवेंट मैनेजमेंट है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों द्वारा की गई श्रेष्ठ पहल को भी अपनाया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश के युवाओं को व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर…
शिमला। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया जाएगा। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि इस समारोह के मुख्यातिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इस अवसर पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापनों पर आधारित समारोह भी आयोजित होगा और एक रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है…