Author: Himachal Varta

शिमला। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचपीएसआरएलएम) के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा उगाई जाने वाली जैविक सब्जियों के विक्रय के लिए आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में विशेष आउटलेट खोला गया। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन ने बताया कि यह सब्जियां स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक तरीकों को अपना कर तैयार की गई हंै। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के बसन्तपुर खण्ड के गांव घैणी गांव के हिमालय के नाम के तहत कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्यों द्वारा उगाई जा रही हैं। इन किसानों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 18 नवम्बर, 2019 को सियाचीन के उत्तरी ग्लेशियर के नजदीक गश्त के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आ जाने के कारण जिला सोलन, कुनिहार खण्ड, गांव दोची के मुनीष की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 22 वर्षीय मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत थे। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मनीष को एक देशभक्त और सच्चा सिपाही बताया है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान…

Read More

सिंगापुर में आयोजित कार्यशाला में मंत्री सहित कौशल विकास निगम के प्रतिनिधियों ने लिया भाग उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने आज सिंगापुर में तकनीकी शिक्षण संस्थान, सिंगापुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह कार्यशाला 17 नवम्बर से 21 नवम्बर,2019 तक चलेगी। इस अवसर पर बोलते हुए बिक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि के लिए उसके मानव संसाधन का विकास होना आवश्यक है और इसके लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें आगे बढ़ने और रोजगार के…

Read More

धर्मशाला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संगठन (एचपीसीए) के स्टेडियम का दौरा किया। राज्यपाल ने इस आकर्षक व सुन्दर स्टेडियम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रदेश सरकार खेल कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य के लोगों की प्रतिभा सामने आ सके। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों के हो रहे मैच का भी आनंद लिया। इससे पूर्व, इस अवसर पर एचपीसीए के कर्मचारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित राजकीय डिग्री काॅलेज का दौरा किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की। राज्यपाल को अपने बीच पाकर विद्यार्थी बहुत खुश थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों के शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरुस्त रहने के लिए नियमित रूप से योग करें। योग से जहां मन शांत रहेगा, वहीं सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास में सहायता करती है लेकिन शिक्षा…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज धर्मशाला में दलाई लामा के तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरू से मुलाकात की। बैठक में दलाई लामा ने भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास, विशेष रूप से हिमाचली लोगों से उनकी सुविधा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में अपने लगभग 60 वर्षों के निर्वासन के दौरान, उन्होंने दुनिया के कई देशों का दौरा किया है, परन्तु वह भारत की प्राचीन परंपरा और अहिंसा और करुणा के संदेश से वह बहुत प्रभावित हैं, जिसकी आज दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत है। दलाई लामा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी धार्मिक विश्वास…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ के तहत राज्य के दौरे पर आए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक है। यहां पर अन्य राज्यों की तुलना में अपराध दर बहुत कम है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर देश में केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देव भूमि’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां पर कई मन्दिर और बौध मठ हैं, जो लगभग राज्य के प्रत्येक गांव में स्थित…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित करने की सिफारिश का निर्णय लिया गया। इस सत्र में छः बैठकें होंगी। मंत्रिमंडल ने 27 दिसम्बर, 2019 को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इसी दिन शिमला के पीटरहाॅफ में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से विभिन्न परियोजनाओं का ‘ग्रांउड ब्रेकिंग’ समारोह भी…

Read More