नयी दिल्ली/शिमला। मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के जनजातीय विकास सचिव दीपक खांडेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने भारत सरकार से राज्य की हाईड्रो परियोजनाओं को ‘लाइनअर’ परियोजनाएं घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने वन मंजूरी के मामले को भी उठाया क्योंकि मंजूरी न मिलने से प्रदेश की अधिकतर विकासात्मक परियोजनाओं को कार्यान्वित करने में अनावश्यक देरी हो जाती है। सचिव जनजातीय विकास ने इन मामलों को सुलझाने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा सूचित किया कि वे इन मामलों पर…
Author: Himachal Varta
शिमला। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जयराम सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीवाली पर महंगाई की मार का एक और तोहफा दे दिया है। कांग्रेस का कहना है कि उपचुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने पहले ही कह दिया था कि वे चुनाव के बाद प्रदेशवासियों को एक बढ़िया तोहफा देंगे, सो उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में एक बयान में कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से जहां…
मंडी। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पात्र किसानों को हर महीने 3 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। योजना के तहत किसानों को मामूली अंशदान पर 60 साल की आयु के बाद यह पेंशन मिलेगी। उपायुक्त इस बारे में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजनाओं व बीते पौने 2 साल की उपलब्धियों को पत्रकारों के साथ साझा किया गया। कृषि विभाग मंडी के उपनिदेशक जीत सिंह ने विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई…
शिमला। लड़कियों को उच्च अध्ययन के लिए प्रतिबंधित करने वाले कृत्रिम सामाजिक अवरोध अब समाप्त हो गए हैं, जिसके कारण लड़कियों ने आज हर क्षेत्र में पुरुषों के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त संतोषजनक है हर वर्ष लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में भी लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां कान्वेंट जीजस एंड मैरी चेल्सी स्कूल के वार्षिक समारोह में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की समृद्ध विरासत रही है और संस्थान ने उत्कृष्ट नागरिक दिए हैं जो देश और विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ आज यहां बालिका आश्रम टूटीकंडी में दीपावली के अवसर पर आश्रम की बालिकाओं को मिठाई, फल तथा पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से अध्ययन करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा…
शिमला। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार देर सायं धनतेरस के अवसर पर इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज अस्पताल शिमला के क्षेत्रीय कैंसर केन्द्र का दौरा किया और वहां भर्ती सभी रोगियों को कंबल और फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल ने स्वयं सेवी संस्था ‘ऑल माईटी बलेसिंगस’ की ओर से मरीजों को भोजन भी बांटा। उन्होंने कहा कि ‘ऑल माईटी बलेसिंगस’ संस्था द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्य से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान…
नाहन/शिमला। पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा चुनावों में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को मिली जीत प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचलवासियों के कल्याण व विकास के लिए चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों तथा नीतियों के प्रति जनादेश है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही जो नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप के साथ उनके सरकारी आवास ओक ओवर में उनसे मिले। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी को लगातार तीन बार स्पष्ट जनादेश देने के लिए पच्छाद क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों…