नाहन। सिरमौर जिला के शिक्षण संस्थानों व आशा वर्करों के माध्यम से डेंगू और स्क्रब टाईफस के बचाव बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर डॉ. प्रियका वर्मा ने गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होने कहा कि घरों के आसपास पानी के इक्टठा होने से डेंगू के मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे डेंगू के फैलने की संभावनाऐं उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की नितान्त आवश्यकता है, जिस बारे लोगो को जागरूक करने…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जिले के सभी केबल ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैंे कि राज्य एवं जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) की लिखित अनुमति के बिना 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की राजनीतिक अपील, विज्ञापन इत्यादि को प्रसारित न करें। उन्होंने प्रिंट मीडिया से भी आग्रह किया है कि ऐसे समाचारों को छापने से परहेज करें जो ‘पेड न्यूज’ की श्रेणी में आएं। डॉ. आर.के. परूथी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने…
नाहन। यहां ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के सौजन्य से प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता लीग कम नॉक आऊट आधार पर आयोजित करवाई जा रही है। इस दौरान डे एंड नाइट मैच करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आठ जिलों के अलावा दो अकादमियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए…
शिमला। प्रदेश सरकार के सभी विभागों तथा आयोजक भागीदारों को परस्पर समन्वय एवं स्पष्ट धारणा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि धर्मशाला में 7 व 8 नवम्बर को प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर मीट को सफल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर मीट को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रोफेशनल दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ताकि इस ‘मीट’ को न केवल एक सफल आयोजन बनाया जा सके अपितु प्रदेश में निवेशकों को निवेश के…
शिमला। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी), भारत सरकार, नई दिल्ली नन्द कुमार साय, और सदस्यगण राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग हर्षदभाई चुनीलाल वासवा, हरिकृष्ण डामोर व माया चिंतामण इवनाते 11 अक्तूबर, 2019 को शिमला प्रवास पर आ रहे हैं और प्रातः 11 बजे मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अनुसूचित जनजातियों के सुरक्षा, संरक्षण तथा कल्याण एवं विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव 2019 में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता,…
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल शिमला के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापकों द्वारा आत्महत्या को रोकने के उपाय विषय से सम्बन्धित चर्चाएं की गई। मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डाॅ. दिनेश शर्मा ने आत्महत्या को रोकने में आने वाली बाधाएं, चुनौतियों, करो और मत करो तथा जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए इसके कारणों के प्रति समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रो. पी.सी. नेगी, प्रो. बलबीर वर्मा, प्रो. मनोज ठाकुर, प्रो. जी.आर. टेगटा, प्रो. मनीष…
नाहन। सिरमौर जिला में 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि 21 अक्तूबर, 2019 को पच्छाद उप चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों की रैली के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा रैली आयोजित करने के लिए नेहरू ग्राऊंड राजगढ़ तथा कुश्ती ग्राऊंड सराहां को चिन्हित किया गया है। नरेश वर्मा ने कहा कि राजनीतिक दलों को रैली स्थल के लिए आवेदन करना होगा और यह स्थान पहले आओ पहले पाओ के तहत प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की…