लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डी.वी.एस. राणा के साथ आज यहां राजभवन में आयोजित बैठक में भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर तेजी लाने कली आवश्यकता पर बल दिया ताकि निर्धारित समयावधि में खाली पदों को भरा जा सके। राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न पद सृजित किए जा रहे हैं, जिन्हें आयोग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबद्ध सेवाओं की चयन प्रक्रिया की समयावधि भी…
Author: Himachal Varta
नाहन। हिमाचल सरकार द्वारा गरीबी की रेखा से नीचे(बीपीएल) रहने वाले परिवारों को जो सरकार से पिछले कई सालों से लाभ उठा रहे हैं और अब पूरे सम्पन्न हो चुके हैं उन्हें बीपीएल की सूची से निकाला जाएगा और नए परिवारों को जो बहुत गरीब है उन्हें इस सूची में डाला जाएगा। इस में सरकार द्वारा एक लक्ष्य भी सूची से निकालने के लिए रखा गया है जिसे आगामी प्रथम सितम्बर से चालू करने का निष्चय किया गया है। ऐसे ही कई सम्पन्न परिवार जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल का पूरा लाभ पिछले कइ सालों से उठा रहे…
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और सडक़ यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नाबार्ड सहायता के तहत 138.33 करोड़ रुपये की लागत से 40 सडक़ों के सुधार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के एक प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में 279.52 लाख रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र ढांड रोड से बारणा से हथीरा तक सम्पर्क मार्ग जबकि जिला भिवानी में…
चण्डीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश में बसों के किराये में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश में वर्ष 2016 से अभी तक साधारण बसों का किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर ही है, जिसे बढ़ाया नहीं गया है। श्री पंवार ने स्पष्ट किया कि पड़ौसी राज्य पंजाब द्वारा 19 अगस्त, 2019 को अधिसूचना जारी कर उनके क्षेत्र में संचालित होने वाली साधारण बसों का किराया 5 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जो अब 109 पैसे प्रति किलोमीटर से बढक़र 114 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है। उन्होंने बताया…
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को कुशल राजनीतिज्ञ, उच्च कोटि का विधिवेत्ता एवं अर्थवेत्ता और अत्यंत योग्य पार्लियामेंटरियन बताते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व, उन्होंने श्री जेटली के निवास पर शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं भारतीय जनता…
नयी दिल्ली/शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें हमेशा पार्टी के साथ-साथ देश के लिए किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्य भाजपा प्रमुख सतपाल सत्ती ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
बनकला में दी गई मुफ्त कानूनी जानकारी नाहन। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिरमौर श्री प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को नाहन तहसील के ग्रांम पंचायत बनकला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर श्री प्रताप सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो है निर्बल और असहाय कानून देगा उसको न्याय, इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर व्यक्ति को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होने बताया कि संविधान के अनुच्छेद…
रेणुकाजी। बार-बार दौड़ना पड़ता है यह जानते समझते हुए भी सरकार व प्रशासन को बहुत अच्छी तरह से जानकारी है कि रेणुका जी देवभूमि भी है व पर्यटन के लिए बेहद आकर्षक स्थल है जिसकी खूबसूरत वादी को देखने वर्षभर बड़ी संख्या में सैलानी व श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है जिनमें विदेशियों की संख्या भी उत्साहजनक होती है। ऐसे में यातायात प्रबंधन कि मौजूदा व्यवस्था या कहे तामझाम व कार्यशैली में बड़े पैमाने पर व हर स्तर से सुधार और बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। वह भी प्राथमिकता के आधार पर तो अनिवार्य रूप से…