Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 19 अगस्त से आरंभ होगा। सत्र के दौरान कुल 859 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से 637 तारांकित और 222 अतारांकित सवाल हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश सवाल विधानसभा क्षेत्रवार पूछे गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्तियों, पेयजल, ड्रग माफिया और बागवानी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 21 अगस्त को ओडिशा विधानसभा की समिति प्रदेश विधानसभा का दौरा करेगी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी 20 अगस्त को…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका श्रेय प्रदेश के मेहनतकश और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरा है।कलराज मिश्र और जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि लोगों के सहयोग एवं प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों से…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षा बन्धन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाई-चारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। बैठक के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां की आर्थिकी कृषि व संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य में कृषि आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अधिक योगदान दे सकता है। उन्होंने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ाने व स्वयं सहायता समूहों के पूर्ण डिजीटेलाइजेशन पर बल दिया। उन्होंने जनजातीय विकास पर बल देते हुए कहा कि बैंक अपनी वित्तपोषण…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने राज्य सरकार के सभी विभागों से जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संग्रहण, गांवों में तालाबों एवं टैंकों के रख-रखाव की दिशा में कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में जल शक्ति अभियान आरम्भ करने की आवश्यकता है ताकि सही मायनों में जल संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। मुख्य सचिव आज यहां जल स्त्रोत प्रबन्धन के लिए योजना विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जल संरक्षण से सम्बन्धित जल स्त्रोतों व भू-जल…

Read More

विश्वविद्यालय स्तर पर और सुधार के लिए कुलपति को दिए दिशा-निर्देशशिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उनके अन्तर्गत चल रहे महाविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे महाविद्यालय स्तर पर सही आकलन किया जा सके। राज्यपाल ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति एस.पी. बंसल से बैठक के दौरान यह दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने कार्यों के और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने सचिव राकेश कंवर की माता स्वर्ण लता कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया। आज यहां उनका अपने निवास स्थान पर निधन हुआ। वह 82 वर्ष की थीं। कलराज मिश्र ने शोक ग्रस्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार आज कनलोग में हुआ। राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक ग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Read More

मार्च पास्ट, थीम परेड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें आकर्षण का केन्द्र डा. राजीव सैजल करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 73वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल करेंगें। उन्होंनें बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की…

Read More