सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला सोलन में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जंगलों में लगने वाली आग के कारण सार्वजनिक संपत्ति और जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं लघु नगर गश्त अधिनियम, 1964 की धारा 3 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान सोलन ज़िला के समस्त गांवों के निवासी सभी सक्षम पुरुष जंगलों में आग से बचाव के लिए गश्त लगाने के लिए उत्तरदायी होंगे। यह आदेश 15 जुलाई, 2026 तक लागू रहेंगे।
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी ज़िला सोलन-शिमला (पंजीकृत) की त्रैमासिक बैठक आज सायरी में चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने सभी से समाज की विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विशाल बराल ने इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर 1 जैक राइफल जतोग से दो सैनिक पदाधिकारियों ने भी वीर नारियों, दिव्यांगों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़क निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संजय अवस्थी आज यहां अर्की विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत लग के सुण गांव में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने आज ग्राम पंचायत लग में 04 किलोमीटर लगदाघाट से सून तक सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण के लिए 08 करोड़ 03 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने ग्राम पंचायत मलौण…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जनगणना-2027 के लिए सिरमौर जिला के लिए नियुक्त 30 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज बचत भवन नाहन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक जनगणना कार्य दीपशिखा शर्मा ने की। इस दौरान प्रधान जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, नोडल अधिकारी जिला सिरमौर सूरज धीमान भी उपस्थित रहे। निदेशक जनगणना ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजीटल माध्यम से की जा रही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत देवनी के कौन्थरो वार्ड में बरसाती नाले का दर्द अब सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि गांव की पीड़ा बन चुका है। हर बरसात में घरों में घुसता पानी, बर्बाद होती फसलें और बढ़ता नुकसान इन्हीं हालातों से परेशान होकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और अपनी आवाज बुलंद की।इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे युवा चेहरा रोहित शर्मा इस दौरान न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि गांव के अपने बेटे के तौर पर नजर आए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और मजबूती के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर खजुरना पुल के नजदीक एक सरकारी यात्री बस व ट्रक की टक्कर हो जाने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई । जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरातफरी होने के कारण अगला शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकला गया। बस के सभी यात्री सुरक्षित थे आपसी समझौते के बाद बस रवाना कर दी गई है। बताया जाता है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दनोई-छोऊभोगर मार्ग पर खदराड़ी गांव के पास हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। पिछले एक साल से यहां डंगा (रिटेनिंग वॉल) न लगने के कारण सड़क का हिस्सा कमजोर हो चुका है और अब बसों सहित भारी वाहन जान जोखिम में डालकर यहां से गुजर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और विभाग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ अब स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की मुहिम बनता नजर आ रहा है। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में अभियान का अंतिम चरण आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। गौ सेवकों सचिन ओबरॉय, भरत राणा और राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना है। साथ ही देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध…