नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर के राजगढ़, ददाहू, कमरऊ स्थित तिलोरधार, नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगडाह तथा पच्छाद के पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में विकास खंड राजगढ़ के पंचायत समिति सदस्य पद वार्ड नं0-1 कोटी पधोग को अनारक्षित, वार्ड नं0-2 शाया सनौरा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-3 नेहरटी बघोट को अनारक्षित, वार्ड नं0-4 हाब्बन को महिला, वार्ड नं0-5 दाहन को अनारक्षित, वार्ड नं0-6 बोहल टालिया को महिला, वार्ड नं0-7 दीदग को अनुसूचित जाति, वार्ड नं0-8 भुईरा को महिला,…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में स्तरोन्नत किया जा रहा है। इससे लोगों को घर-द्वार के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 07 अप्रैल, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ग्राम पंचायत नौणी मझगांव तथा ग्राम पंचायत शमरोड़ में जन समस्याएं सुनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में भी जन समस्याएं सुनेंगे।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां स्वयं सेवी संस्था शांडिलस इंदिरा समिति ट्रॉव एमपावरिंग रीजन (सिस्टर) तथा चिकित्सा एवं रक्त दान शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी उन्नयन के लिए 3,000 करोड़ रुपए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ऑल इंडिया सैनी सेवा समाजका साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर मैं हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री अनिल सैनी जी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सैनी समुदाय से लोगों शिरकत की। शिवपुर,नवादा, अकालगढ़, फूलपुर और काहनूवाला से आए हुए वरिष्ठ नागरिकों का विशेष समान ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सैनी समाज से आए हुए बहुत से लोगों ने अपनी अपनी बात रखी तथा समाज…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में वर्ष 2026-28 के लिए खाद्यान्नों के मज़दूरी कार्य के लिए दरें ऑनलाइन निविदाओं के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने दी। श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सोलन के समस्त थोक गोदामों में खाद्यान्नों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को दोपहर 02.00 बजे उपायुक्त व उनके…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कांगडा में आए 4 अप्रैल,1905 के भूकंप की 121वी वर्षगाठ को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया तथा उपायुक्त कार्यालय नाहन में भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि हिमाचल भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है इसलिए हमें आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखनी होगी और लोगों को जागरूक करना होगा ताकि आपदा की स्थिति में कम से कम जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की ड्रिल जिला के सभी स्कूलो, कालेजो, आईटीआई, मेडिकल कालेज,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणूका जी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिपुरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर चाढ़ना के नजदीक एक स्विफ्ट कार ने HP88A-6058 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार मौत का शिकार बने युवकों की पहचान 18 वर्षीय गुलशन पुत्र राम विलास , निवासी जिला सिमडेगा, झारखंड व 29 वर्षीय नरेश कुमार बारू राम, निवासी कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई…