Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में शाहदत हो गई है। कपिल पिछले 7 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है और आजकल छुट्टी पर आए थे। 8 जनवरी को उत्तराखंड के सेलाकुई में सड़क दुर्घटना में ग्रेनेडियर कपिल को गंभीर चोटें आई थी। जिसके लिए उनको आनन फानन में सेलाकुई में स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर स्थिति में तब से ग्रेनेडियर कपिल वहीं उपचाराधीन थे। घटना की संपूर्ण सूचना संबंधित बटालियन को दी जा चुकी थी। लेकिन बुधवार रात गंभीर…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला और मनाली सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस शीतकाल का पहला हिमपात दर्ज किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है शिमला में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक तड़के अंधेरे में ही सड़कों पर निकल आए और बर्फ से खेलते नजर आए। वहीं चूड़धार, हरिपुरधार, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  राजगढ़ नागरिक चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही हैं। क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण आम जनता को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को मजबूरन सोलन, शिमला और चंडीगढ़ जैसे दूरस्थ बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुल 20 स्वीकृत चिकित्सक पदों में से 10 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। मौजूदा समय में यहां केवल तीन विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर युवा को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उत्तम दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं सिरमौर जिला के डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रही हैं। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्रीय प्रायोजित “पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना” एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना और सामाजिक समानता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में  देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के चौगान मैदान में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  जिला सिरमौर में चौगान…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)  :-हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत सिरमौर जिले में 193 लाभार्थियों को मिलने वाली 59 लाख 83 हजार रुपये की राशि विभिन्न ट्रेजरी कार्यालयों में अटकी हुई है। लंबे समय से भुगतान न होने के चलते बीपीएल परिवार बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं।मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत प्रदेश सरकार बीपीएल परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 31 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में केवल 53 लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल पाया…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अपना विद्यालय ( द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम ) योजना के तहत जिला सिरमौर में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल की गई है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार अब जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों के अधिकारी हर महीने नियमित रूप से सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल को केवल शैक्षणिक संस्थान ही नहीं , बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण , नैतिक विकास और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनाना है। जिला सिरमौर में इस योजना के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर काफोटा और शिल्ला के बीच शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे और वे काफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। पाब गांव के पास शिरगांव के समीप बाइक कार…

Read More