नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजगढ़ उप मंडल के सनौरा- नेरीपुल सड़क पर जघेड़ नाले में वीरवार को रसोई गैस सिलेंडर से भरी एलपी गाड़ी पुलिया से नीचे लुढ़क गई । जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है । पुलिस सूत्रों के अनुसार एलपी गाड़ी नंबर एचपी 12क्यू-2195 बद्दी प्लांट से रसोई गैस लेकर रोहड़ू जा रही थी। जघेड़ नाला पर लगी पुलिया को पार करते हुए गाड़ी स्किड होकर नीचे पलट गई जिसमें भरे गैस सिलेंडर नाले में बिखर गए । वाहन चालक बिल्कुल सुरिक्षत है उन्हें कोई चोट नहीं आई है । पुलिस थाना राजगढ़ में इस बारे…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश से सटे हरियाणा के कालाअम्ब क्षेत्र में जिला सिरमौर के एक कामगार युवक की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना-2013 के अंतर्गत राज्य में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने बताया कि योजना के अनुसार ऐसी महिलाएं/संगठन, जो पिछले पांच वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, इस सम्मान हेतु पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि वेचयनित महिलाओं/संगठनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च,…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपमंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने आ रहे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है। सहायक अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद विद्युत बोर्ड का कोई भी कर्मचारी हर महीने बिजली का बिल वितरित करने उपभोक्ताओं के घर नहीं जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बिजली का बिल चेक करना होगा तथा उसकी अदायगी स्वयं ऑनलाइन…
ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। क्षेत्र के प्राचीन तालाबों (टोबों) को पुनर्जीवित कर उन्हें आधुनिक, सुंदर एवं बहुउद्देशीय सरोवरों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह पहल न केवल पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी जल सुरक्षा का मजबूत आधार भी तैयार कर रही है। हरोली के विधायक एवं उप…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शराब अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत राजगढ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान से 36 बोलते अवैध शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक सिरमौर के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने योगेश शर्मा निवासी गांव देवठी डा0 रेडुघाटी तह0 राजगढ से दूकान के साथ लगते अन्दर स्टोर से 36 बोतल अवैध शराब मार्का संतरा न0 1 बरामद की है। आरोपी योगेश शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में धारा 39(1)ं हिप्र आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित दवा निर्माण कंपनी सनवेट हेल्थकेयर (SUNVET HEALTHCARE) ने अपने उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विभागों में अनुभवी और योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती नाहन उपमंडल के शंभूवाला, पांवटा रोड स्थित कंपनी इकाई के लिए की जा रही है।कंपनी के पास वैध मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस है और यह फार्मा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय है। प्रबंधन के अनुसार यह भर्ती अकाउंटिंग, टैबलेट, इंजेक्शन, माइक्रोबायोलॉजी, प्रोडक्शन और कंप्यूटर ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण सेक्शनों के लिए की जा रही है।अकाउंटेंट के पद के लिए 3 से 4…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त कार्यालय नाहन में आज राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करार की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा के साथ लघु बचत से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें लघु बचत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और आम जनता तक पहुंच बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लघु बचत योजनाओं की पहुँच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक बढ़ाने और एजेंटों की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपाध्यक्ष ने लघु बचत से होने वाली आय को बढ़ाने पर जोर दिया तथा एजेंटों की समस्याओं का निराकरण…