हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( राजन कुमार शर्मा)हिमाचल प्रदेश अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2016 से 2025 के बीच इस क्षेत्र में व्यापक और दूरदर्शी सुधार किए हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य की आपदाओं से निपटने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य सरकार द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सशक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्राधिकरण को एक समन्वित, योजनाबद्ध और…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा ओजस्विनी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ रिनाउंड शॉट कैटेगरी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया, जिसके चलते अब वे उच्च स्तरीय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 69वें नेशनल गेम्स में शहीद कमलकांत मेमोरियल विद्यालय कोटडी व्यास के छात्र परिस का चयन अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के चितौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी, जहां परिस हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। नौवीं कक्षा में अध्ययनरत परिस पिछले कई वर्षों से अपने कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में हैंडबॉल की बारीकियां सीख रहा है। कड़ी मेहनत और अनुशासन के चलते उसे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। इस सफलता पर उसके पिता दयाल भुड व्यास ने खुशी व्यक्त की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए 8 अलग मामलों में एक महिला समेत 8 आरोपियों के कब्जे से 39 लीटर अवैध शराब व 19 बोतलें देशी शराब के साथ धरे गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर पछाद ब्लॉक के गाँव भन्डेजी में गोशाला में छुपाई साढ़े चार लीटर अवैध शराब पकड़ी और आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हरिपुर धार की 02 बेटीयो का चयन अंडर-14 कबड्डी राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है सृष्टि राणा पुत्री बलदेव राणा माता नीलम राणा कशिश पुत्री बलवंत राणा माता अंजू राणा दोनों बिटिया हरिपुर धार के निजी विधालय DR यशवंत सिंह परमार विद्यालय की छात्रा है यह पहला अवसर है जब निजी विधालय की 2 छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर जाएगी दोनों बच्चियों ने अपनी सफलता का श्रेय आपने अभिभावकों साथ अपने गुरू अभेद्य क़बड्डी अकादमी के संस्थापक विनय छींटा कों दिया दोनों ने बताया कि हमारी सफलता का आधार हरिपुर धार में चल रही अकादमी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान है, जहाँ पर आने वाले समय में प्रदेश और देश भर से शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शिक्षा का आधारभूत ढांचा मज़बूत होगा और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इस संस्थान के निर्माण पर 17 करोड़ रुपए का व्यय किया जा रहा है, जो “हिमुडा” द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि में पूरा करने के निर्देश…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 जनवरी तक हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन शहर में ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने आम लोगों का सहयोग मांगा है। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि शहरवासी ज्वलंत समस्याओं को लेकर अपने सुझाव 10 जनवरी तक प्रशासन को दे सकते हैंं। उन्होंने कहा कि शहरवासी लिखित में एसडीएम कार्यालय में या फिर एचएएस प्रोबेशनर रजत चौधरी के मोबाइल नंबर 94599-12012 पर भी सुझाव भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में कई समस्याएं हैं जिनका प्रशासन अपने स्तर पर समाधान करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं…