सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याडी मोड के राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव खाला में 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण भी किया। संजय अवस्थी ने कहा कि आज विश्व की नवीनतम तकनीक से घर बैठे जुड़ने के लिए अंग्रेजी भाषा का…
Author: Himachal Varta
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए शिक्षा के साथ वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ, ज़िला कुल्लू द्वारा प्रकाशित कैलेंडर–2026 का विधिवत विमोचन उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में किया। इस अवसर पर उन्होंने कैलेंडर का अवलोकन करते हुए संघ के प्रयासों की सराहना की। विमोचन कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, तहसीलदार सुरभी नेगी, संघ के अध्यक्ष तापे राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशा वर्मा, महासचिव प्रणव ठाकुर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने कहा कि इस प्रकार के कैलेंडर न केवल कार्यालयीन गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन में सहायक…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं, ऐसे में युवाओं के लिए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-रोटरी क्लब नाहन द्वारा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की गई है। इसी क्रम में स्कोटियाबैंक कनाडा की कस्टमर एक्सपीरियंस लीड श्रीमती रम्मी बाली आज नाहन पहुँचीं। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीश जैन द्वारा एक अत्यंत गरीब एवं एकल अभिभावक परिवारों की छात्रा, जो नाहन स्थित नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, की फीस प्रायोजन का प्रस्ताव रखा गया था। श्रीमती रम्मी बाली ने स्वयं छात्रा से मुलाकात की तथा नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रीमती रम्मी बाली ने रोटरी क्लब नाहन…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) आज बूथ संपर्क अभियान के दौरान खजूरना, कोटड़ी, मंझोली और गाडा बूथ में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम के नाम से ही नफरत है और वह निरंतर ऐसे अवसर तलाशती रहती है, जिससे श्रीराम के नाम और उनसे जुड़े कार्यों का विरोध किया जा सके। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत के हृदय सम्राट, घट-घट में विराजमान, जन-जन के आराध्य देव भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक…
बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला बिलासपुर के झंडुता उपमंडल के गांव रोहल निवासी 25 वर्षीय अमन शर्मा का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पूरा हुआ है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत मकान निर्माण को 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। ‘चिल्ड्रन आॅफ दि स्टेट’ अमन शर्मा प्रदेश सरकार की आर्थिक मदद से न केवल स्वयं का मकान निर्मित करने में कामयाब हो पाए हैं बल्कि प्रतिमाह मिलने वाले 4 हजार रुपये जेब खर्च से वह अपना जीवन-यापन भी बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं। आत्मविश्वास…
बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जन स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, जिसके कारण भारत आज पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। राजेश धर्माणी आज सिविल अस्पताल घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने…