Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में इंग्लिश कोर विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme – CBP) का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन 13 तथा 14 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिससे वातावरण में ज्ञान, सकारात्मकता एवं शैक्षणिक गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर साहनी ने रिसोर्स पर्सन श्री सुरेंद्र कुमार एवं श्रीमती छवि गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप आधुनिक,…

Read More

 कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा से बढ़कर बच्चों के समग्र विकास को केन्द्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील पत्थर साबित होंगे। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। यह स्कूल ग्रामीण परिवेश…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हमीरपुर में आयोजित की जा रही मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की निगरानी के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी स्वयं हमीरपुर पहुंच गए हैं। रविवार को उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोसड़का के पुलिस मैदान का निरीक्षण किया और मैगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी बलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आज़ादी के बाद नाहन शहर को मिलने जा रहा है वैकल्पिक बाईपास, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू विधायक अजय सोलंकी ने स्वीकृत करवाया 12 करोड़36 लाख का बजट, गिफ्ट डीड की अड़चन भी हुई दूर दशकों से नाहन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मुद्दा रहा बनोग-धारक्यारी मार्ग अब वैकल्पिक बाईपास के रूप में बनने जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने में जहां पहले आर्मी-सिविलियन विवाद दशकों तक बना रहा, वहीं तमाम क्लीयरेंस के बाद जाम्बल का बाग सिंम्बलवाला में करीब 9 गिफ्ट डीड के चलते निर्माण कार्य बाधित हो गया था।// विधायक अजय सोलंकी मुख्यमंत्री…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशों और निगरानी में श्र रात को जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाना पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, काला आम्ब, राजगढ़, संगड़ाह, श्री रेणुका जी और पांवटा साहिब क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें तैनात की गईं। अभियान के दौरान अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करते पाए गए कुल 41 टिप्पर और ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए वाहनों को इम्पाउंड और डिटेन कर लिया।

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    प्रदेश सरकार ने शिक्षा को विकास की धुरी मानते हुए व्यापक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चोलथरा व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मण्डप में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं तथा अगले शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में सीबीएसई कक्षाएं आरंभ…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में लगाई गई इन लोक अदालतों में कई केसों की सुनवाई की गई तथा कई मामलों का त्वरित निपटारा कर दिया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई के लिए आए कुल 7819 केसों में से 3669 का त्वरित निपटारा…

Read More