Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा युवा नेता  भावन शर्मा ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को केवल निरीक्षण और प्रचार नहीं, बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले विधायक के मेडिकल कॉलेज दौरे का व्यापक प्रचार हुआ, लेकिन उसके बाद आखिर क्या बदलाव आया। भावन शर्मा ने कहा कि दौरे के दौरान अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त की गई, तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए, लेकिन आज जनता यह जानना चाहती है कि उस निरीक्षण के बाद क्या मेडिकल…

Read More

नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज आयुष विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एल.आर.वर्मा ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर्स तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  जायका-इंडिया के प्रमुख ताकेउची ताकुरो ने आज सोलन के बैरटी स्थित सब्जी विकास केंद्र में भारत-जापान ज्ञान केंद्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर किसान क्लस्टर मेला भी आयोजित किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। परियोजना के अंतर्गत निर्मित तीन सिंचाई उप-परियोजनाओं की अवसंरचनाओं को भी संबंधित कृषक विकास संघों को औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया गया। जायका-इंडिया का यह मिशन हिमाचल प्रदेश फल विविधिकरण परियोजना-प्प् के अंतर्गत सोलन, पालमपुर एवं धर्मशाला में संचालित नवाचारी गतिविधियों के…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन की अध्यक्षता में गत दिवस अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक, दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2016 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। राहुल जैन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में स्थित गैस गोदाम के पीछे मंगलवार सुबह अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नाहन फायर स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 2 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। यदि दमकल विभाग तत्परता न दिखाता, तो आग पास ही स्थित गैस गोदाम तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी तबाही हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 08:50 बजे  स्थानीय व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज आयुष विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एल.आर.वर्मा ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर्स तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव के लिए 10 जून, 2026 को सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 10 जून, 2026 को 33 के.वी. सोलन कथेड़ फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से दिन में 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में सोलन के मॉल रोड, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आंनद कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते एवं अंधाधुंध प्रयोग ने अब कृषि वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। मिट्टी की घटती उर्वरता, प्रदूषित होता भूमिगत जल और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए जिला सिरमौर में एक माह का “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। कृषि विभाग, आत्मा परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयास से चल रहे इस अभियान के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का संदेश दिया जा रहा है।पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के प्रभारी…

Read More