किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया। यह संयुक्त अभ्यास 13 अक्तूबर 2025 से 19 अक्तूबर 2025 तक रक्छम में आयोजित किया जा रहा है। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय एवं क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है, विशेषकर आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंजीनियर रविंद्र बनयाल, सीनियर स्केल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई ग्रेड-ए मंडी एवं अप्रेंटिसशिप एडवाइजर जिला मंडी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का उद्देश्य आईटीआई के अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इसके लाभों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ती है जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं। मेले के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) द्वारा वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ईएपी का उद्देशय उद्यमिता ओर आज के समय में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता और समझ पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल संजीव कुमार के वक्तव्य से हुई जिन्होंने युवाओं को रोजगार लेने के बदले रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला मुख्यालय बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को कॉलेज चौक के समीप स्थापित ‘पावर जिम फिटनेस एंड हेल्थ सेंटर’ का शुभारंभ किया। यह जिम प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी बल्कि समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। इस जिम की स्थापना युवा उद्यमी मोहित बंसल द्वारा की गई है। उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त कर इस…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- दीनदयाल अंत्योदय योजना दृ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीवाली के उपलक्ष्य में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन चम्पा पार्क, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2025 तक शहरी विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ‘समर्थ 2025’ के अंतर्गत जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के तहत आज नग्गर विकास खंड के मनाली मालरोड टेक्सी स्टैंड व पतलीकूहल में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I जिसमें मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधित जानकारियां लोगों को मुहैया करवाई गई, भूकम्परोधी मकान बनाने के बारे ,आपदाओं के समय लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूकंप, भूस्खलन, आग के समय किन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ‘समर्थ-2025’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा जानो-माल के नुकसान को न्यून कर सुरक्षित, सक्षम और आपदा रोधी हिमाचल का निर्माण करना है। राहुल जैन आज यहां ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश एवं ज़िलावासियों को आपदा के खतरों से सामधान करने तथा बचाव की दिशा में जागरूक बनाने के लिए प्रथम अक्तूबर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2025 तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम आयोजित…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन को तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना ज़िला प्रशासन का लक्षय है। मनमोहन शर्मा आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में 08 दिसम्बर, 2025 तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष कर युवाओं को…