Author: Himachal Varta

ऊना  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग की अनुमति होगी। यह निर्देश राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए गए हैं। लाइसेंस धारकों को रहेगी पटाखे बेचने की अनुमति पटाखों की बिक्री करने वाले सभी विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी प्राप्त किया…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से पूरे प्रदेश में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि प्रदेश के हर कोने तक आपदा सुरक्षा का संदेश पहुँचाया जा सके। इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आपदा जोखिम न्यूनीकरण, ‘समर्थ 2025’ पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ढालपुर खेल मैदान में लगे डोम बाज़ार के पास आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I जिसमें मन्नत कला मंच के कलाकारों ने…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 11 अक्तूबर (शनिवार) को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11ः50 बजे किसान भवन बिलासपुर में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read More

बिलासपुर  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाई स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तथा काॅलेज स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर ने हाई स्कूल एवं कॉलेज स्तर की श्रेणियों में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाई स्कूल वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय ज्योरा बिलासपुर तथा काॅलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार आज आईटीआई पपलोग में एचआईवी/एड्स, यौन रोगों, हेपेटाइटिस बी व सी, तथा क्षय रोग (टीबी) जैसी गंभीर बीमारियों और एचआईवी एड्स अधिनियम 2017 के बारे जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई पपलोग की प्रधानाचार्य लता देवी ने की। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में नागरिक चिकित्सालय सरकाघाट के आईसीटीसी परामर्शदाता सोनू कुमार और ग्रामीण विकास कार्य समिति व लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम से कार्यक्रम प्रबंधक मुंशी राम जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उपरोक्त बीमारियों…

Read More

मंडी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत कठियाहूं में आत्मा परियोजना मण्डी के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती अपनाने में अपनी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में उप-परियोजना निदेशक डॉ. हितेन्द्र ठाकुर एवं डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक घोलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 13 अक्तूबर को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते एनआईटी, रेडियो कॉलोनी, डिग्री कालेज, अणु, सामुदायिक भवन, ककरू, सिंदूरी माता मंदिर, खासग्रां और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 13 अक्तूबर को मौसम खराब रहा तो मरम्मत का कार्य 14 अक्तूबर को किया जाएगा।

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    आम लोगों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत धनेड़, ग्राम पंचायत लंबलू और अवाह देवी में भी जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धनेड़ और लंबलू में आयोजित कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जीवन म्यूजिकल गु्रप के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के उपाय और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इसी प्रकार,…

Read More