सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 36869 मतदाता हैं। इनमें 18927 पुरुष तथा 17942 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला में कुल 1574 मतदाता हैं। इनमें 812 पुरुष तथा 762 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बनसार में कुल 937 मतदाता हैं। इनमें 518 पुरुष तथा 419 महिला मतदाता है। ग्राम पंचायत चामों में कुल 1005 मतदाता हैं। इनमें 510 पुरुष तथा 495 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती राज संस्था चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक सभाओं, जलूसों और मनोरंजन कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं। यह प्रतिबंध जिला़ के क्षेत्रों में संबंधित पंचायत में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व से प्रभावी रहेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 158 (बी) के तहत कोई भी व्यक्ति चुनाव के संबंध में सार्वजनिक सभा, जुलूस अथवा सार्वजनिक बैठक आयोजित नहीं कर सकेगा। इसके अलावा सिनेमैटोग्राफी,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मतदान तिथियों और मतगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया से 48 घंटे पूर्व से तथा 31 मई को होने वाली पंचायत समितियों तथा जिला परिषद की मतगणना के दिन संबंधित क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला सिरमौर में 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) और 30 मई (तृतीय चरण) को संबंधित मतदान वाले पंचायत क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले संस्थानों सहित संबंधित पंचायत क्षेत्रों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पंचायती राज चुनाव को लेकर होने जा रहे मतदान के मद्देनजर सिरमौर जिला में प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन सभी तैयारियां को मुकम्मल करने में जुटा है। मीडिया से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पूरे जिला में कुल 1641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उन्होंने कहा कि जिला में 54 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 268 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आखिरकार तीन दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज उस समय खत्म हो गया जब भारतीय जनता पार्टी ने पांवटा साहिब नगर परिषद पर अपनी दावेदारी पेश की। मीडिया से रूबरू हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि पांवटा साहिब नगर परिषद में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व में नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष रही निर्मल कौर को एक बार फिर नगर परिषद का अध्यक्ष चुना गया है , वहीं उपाध्यक्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन एरिया में गोशाला के नजदीक पांवटा की तरफ़ जा रहा एक ट्रक ब्रेक न लगने के कारण बेकाबू हो कर पीछे की ओर खड्ड में लुढ़क गया। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे की सूचना दोपहर में 112 नंबर पर मिली थी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर लोड होने के कारण चड़ाई में चालक ने ट्रक के कलीनर को टायर के पीछे पत्थर लगाने को कहा इसी बीच ट्रक के ब्रेक…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों में शांति व सामाजिक सदभाव, सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके महान योगदान तथा देश की एकता व अखंडता के लिए जीवन बलिदान को याद किया।