Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम भांटावाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला जाने वाली सड़क पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार नंबर HR04B-3205 को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने बताया कि चालक ने कार को…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के सभी 17 ज़िला परिषद वार्डों में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता हैं। इनमें 179987 पुरुष तथा 172914 महिला मतदाता हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के विकास खण्ड कुनिहार के ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-1 दाड़ला में कुल 18 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। यहां कुल 24260 मतदाता हैं। इनमें 12359 पुरुष तथा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में 25 मई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि 25 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पवन विहार के कुछ क्षेत्रों में, डिग्री कॉलेज के ऑपोजिट, राजगढ़ रोड़ क्षेत्र, एस.बी.आई. बैंक तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खुंडीधार, साईंटिस्ट कॉलोनी…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला पंचायत अधिकारी सोलन जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सोलन के निर्देशानुसार ज़िला में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूर्ण की जा रही है। जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सेालन ज़िला में भी 26, 28 व 30 मई, 2026 को ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य, उप प्रधान, प्रधान, सदस्य पंचायत समिति तथा ज़िला परिषद सदस्य का निर्वाचन होगा। मतदान प्रातः 07.00 बजे से सायं 03.00 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीती रात नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर शम्भूवाला  के नजदीकी करीब 11:30 बजे एक हादसे में  अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार यूको को टक्कर मार दी जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान हाईवे पर पावँटा साहिब से नाहन की तरफ आ रहे हैं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हादसे में घायल युवकों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत एक घायल को अपनी गाड़ी और एक अन्य को दूसरी गाड़ी में डालकर दोनों  को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मीडिया को जानकारी देते हुए डा  राजीव बिंदल ने…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी के एक मतदान केंद्र तथा विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी के वार्ड नं0-5 डिंगरी के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार टिक्करी कमरा नं0-3 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाडिक डिंगरी कमरा नं0-1 में परिवर्तित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर  राजगढ़ स्थित बड़ू साहेब के एटरनल विश्वविद्यालय के गर्ल हॉस्टल में छात्राओं की निजता के साथ खिलवाड़ करने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में एक सफाई कर्मी ने छात्राओं के वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं।हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई।पुलिस के अनुसार  आरोपी सफाई कर्मी की पहचान झारखंड निवासी छेदन साहू के रूप में हुई है। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गर्ल हॉस्टल की छात्राओं की…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 28 ग्राम पंचायतों में कुल 30051 मतदाता हैं। इनमें 15423 पुरुष तथा 14628 महिला मतदाता हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बशील में कुल 716 मतदाता हैं। इनमें 358 पुरुष तथा 358 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत छावशा में कुल 1440 मतदाता हैं। इनमें 731 पुरुष तथा 709 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत देलगी में कुल 1260 मतदाता हैं। इनमें 659 पुरुष तथा 601 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला में कुल…

Read More