Author: Himachal Varta

कुल्लू   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के दल द्वारा विकास खंड बंजार की मशियार ग्राम पंचायत के बठाहड़ गांव में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल सहारा कला जत्था, बंजार के कलाकारों ने विशेष प्रचार के तहत सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को हिम स्वावलंबन योजना, अनुसूचित जाति के लिये व्यावसायिक योजना, हस्तशिल्प विकास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, मंडी द्वारा आज यहां त्रैमासिक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयी कार्यों में हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, मंडी अमित कुमार ने की। उन्होंने हिन्दी के विकास व कार्यालयों में इसके महत्त्व पर अपने विचार साझा किये। सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, शिमला दिवान चंद ठाकुर ने कार्यालयी कार्यों में हिंदी भाषा के सहज, प्रभावी और व्यापक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जनसम्पर्क…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   जोनल अस्पताल मंडी में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिपाली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने फार्मेसी अधिकारियों की स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला तथा सभी चीफ फार्मेसी ऑफिसर और फार्मेसी ऑफिसर को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, एम.ओ.एच. डॉ. अरिंदम रॉय, डॉ अरविन्द बहल, चीफ फार्मेसी ऑफिसर विनय चंदेल, हंस राज, टेक चंद, कमला सहित सभी फार्मेसी अधिकारी…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-  नशा निवारण अभियान के अंतर्गत जिला मंडी में आज से अध्यापकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मुहिम में ब्रह्माकुमारी संस्था जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण सहभागी बनी है। एक नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 25 शिक्षा खंडों के राजकीय वरिष्ठ, उच्च और माध्यमिक स्कूलों के एक-एक अध्यापक को नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम और उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से 11 कार्यशालाएं आयोजित होंगी। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सद्भावना भवन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भ्यूली में दीप…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    सहायक अभियंता ई० सन्नी जगोता विद्युत उपमंडल न०-1 बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जबली, कोठीपुरा, नौणी, छडोल, घागस, बैरी, बरमाना व पंजगाई में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वह 29 सितम्बर, 2025 तक जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं से 12 लाख 20 हजार 867 रुपये, व्यावसायिक से 8 लाख 88 हजार 283 रुपये, कृषि से 70 हजार 834 रुपये, सरकारी एवं अर्ध-सरकारी उपभोक्ताओं से 3 लाख 38 हजार 539 रुपये, अस्थाई से 38…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने कहा कि जिला में सभी बैंक ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य स्तर के मुकाबले जिला का ऋण जमा अनुपात बेहद कम है जिसे बढ़ाने के लिए सभी बैंकों को मिलकर कार्य करने पर बल दिया। अतिरिक्त उपायुक्त आज बचत भवन में जिला अग्रणी बैंक (यूको बैंक) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ओम कांत ठाकुर ने बैंक अधिकारियों से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा किसानों,…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   नजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में आज आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कल्पा विकास खंड के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने की। परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के हर एक व्यक्ति को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि सभी लोगों का समग्र विकास व उत्थान संभव हो सके। इसके अलावा इस अभियान के माध्यम…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र सायरी में बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। सरकार…

Read More