Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन राउंड की प्रमुख सड़क पर डाइट संस्थान के नजदीक अचानक हुए एक हादसे में तेज रफ्तार बाइकर ने पहले तो एक राहगीर को टक्कर मारी और आगे जाकर विरपित दिशा में बाइक से जा भिड़ा।  सीसीटीवी में कैद घटना के अनुसार  बाइकर की टक्कर से राहगीर सड़क पर जा गिरा और दोनों बाइको पर सवार तीनों युवक भी सड़क पर जा गिरे। उधर अचानक हुए हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस तेज रफ्तार बाइकर पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है।  इस हादसे की पुलिस में कोई…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    उपायुक्त कार्यालय किन्नौर के सभागार कक्ष में आज प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने अधिकारियों से योजना के माध्यम से आम जनता को हो रहे वास्तविक लाभ का ब्यौरा मांगा और जिला के लघु एवं सीमांत किसानों-बागवानों के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि धरातल पर ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हो सके और निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-  कभी वह ज़मीन, जहां न गेहूं उगता था, न मक्की का दाना, आज हरियाली से लहलहा रही है। ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौल गांव के 65 वर्षीय किसान अजमेर सिंह ने एचपी शिवा परियोजना की मदद से इस बंजर ज़मीन पर अमरूद की बगिया तैयार की है। उम्र को केवल आंकड़ा साबित करने वाले अजमेर ने आधुनिक तकनीकों, मेहनत और सरकारी मार्गदर्शन की मदद से सफलता की कहानी रची है। इस सीज़न में उनकी बगिया से 22 क्विंटल से अधिक उत्पादन की उम्मीद है, जिससे उन्हें 1 लाख रुपये से ज़्यादा…

Read More

ऊना  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को लेकर व्यापक जन जागरूकता लाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम ऊना में अंगीकार अभियान-2025 के तहत जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने की, जबकि योजना के लोकपाल रामपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को लेकर अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाना और पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज )( राजन कुमार शर्मा)ऊना जिला हिमाचल प्रदेश का एक सुंदर और कृषि प्रधान क्षेत्र है, लेकिन बरसात के मौसम में यहाँ जलभराव की समस्या गंभीर रूप से देखी जाती है। भारी वर्षा के कारण नालों और नदियों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सड़कों, खेतों और घरों में जलभराव हो जाता है। यह समस्या न केवल लोगों की दैनिक जीवनशैली को प्रभावित करती है, बल्कि स्वास्थ्य, यातायात और कृषि को भी नुकसान पहुंचाती है।जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति और निर्माण ढांचे के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव (Water…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोहल के गांव कलरी में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्थानीय पौष्टिक व पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सही पोषण के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान अश्वनी कुमार ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने लोगों को पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय मौसमी फल-सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करने, जंक फूड से दूर रहने तथा नमक, चीनी, तेल…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां शिमला शहर में गैस वितरण नेटवर्क के विकास और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) की आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहर में गैस वितरण नेटवर्क का विकास शहरी प्रदूषण कम करने, रसोई गैस सिलेंडरों पर निर्भरता घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन इसके साथ साथ यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक अहम् विषय भी है जिस पर गंभीरता से विचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर पूरा पहाड़ी…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     जिला स्तरीय सतर्कता समिति और जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आज यहां उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके तहत जिला में कुल 66230 परिवार व 269425 जनसंख्या का चयन किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आम जनता को विभिन्न योजनाओं को लाभ मुहैया करवाया…

Read More