शिमला। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए गोवा के थिविम/मड़गांव/करमाली से ऊना के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए सहमति प्रदान की है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत देशभर में लगाए गए लाॅकडाउन के कारण गोवा में फंसे प्रदेश के लोगों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को वापस लाने के लिए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से गोवा से ऊना तक विशेष ट्रेन चलाने का…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेन की सैर पंचायत में नाग नागिन का जोड़ा देखने को मिला। इससे लोगों में जहां उत्साह देखने को मिला है तो वहीं, दूसरी ओर नाग-नागिन के जोड़े को लेकर लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। हालांकि इन नाग नागिन के जोड़ों ने कभी किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाया है फिर भी लोगों में इनके प्रति दहशत का माहौल है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि यह नाग-नागिन का जोड़ा कई सालों से इस ही गांव में घूमता हुआ नजर आया है इतना ही नहीं यह नाग-नागिन…
नाहन। भारतीय नमो संघ हिमाचल प्रदेश ने बलबीर सिंह ठाकुर को रेणुका मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने भारतीय नमो संघ हिमाचल प्रदेश क़े प्रदेश अध्यक्ष राजीव शर्मा , जिला सिरमौर क़े अध्यक्ष रजनीश राज चौहान , जिला सिरमौर एवं रेणुका मण्डल क़े वरिष्ठ शीर्ष नेतृत्व आदि आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नमो संघ हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर क़े रेणुका मण्डल क़े अध्यक्ष का जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
नाहन। हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान ने देशभर में एक वर्किंग कमेटी के साथ 14 विंग में कार्य कर रही है। इस कड़ी में आज सभी विंग के चैयरमेन व प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। वर्किंग कमेटी सदस्य बलबीर शर्मा (गत्ताधार सिरमौर हिमाचल प्रदेश), को वर्किंग कमेटी ने हेल्प महत्वपूर्ण विंग का राष्ट्रीय चैयरमेन तथा सोशल मीडिया का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव डॉ. जगदीश पारीक ने बताया कि संस्थान शिक्षा, प्रीवेंटिव हेल्थ, रोजगार, मदद व एम्प्लॉयमेंट के लिए हर दिन 4000 लोगो को ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रही है। इस ट्रेनिंग के मार्फत अभी तक 86000 लोगो…
नाहन। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच सभी अपने-अपने घरों में रह कर नियमों का पालन कर रहे हैं। इस दौरान कोई घर के कामों में हाथ बंटा रहा है तो कोई अपने शौक को पूरा कर रहा है। बात करते हैं हिमाचल के एक विधायक की तो वे इन दिनों खेतों में बिजाई के लिए हल चला रहे। ये हैं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार। विनय कुमार इन दिनों अपने पैतृक गांव माईना में हैं। यहां पर वे अदरक की खेती के लिए अपना खेत जोत कर तैय़ार कर रहे हैं। विनय कुमार की पृष्ठभूमि एक किसान परिवार…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशप्रेम, स्वाभिमान और पराक्रम से भरी उनकी गाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।’
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के वायदे के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को अगले सात दिनों में 100 रेलगाडिय़ों व 5000 बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए चलाई जाने वाली रेलगाडिय़ों व बसों का सारा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश व पूर्वी उत्तर-प्रदेश के लिए 100 विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल-प्रदेश,…
उधर, 2 ठीक होकर घर लौटे चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 11 नये मामले आए हैं। इससे शहर में अब कोरोना मरीजों की संख्या 159 हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा बापूधाम से लगभग 80 मरीज पॉजिटिव पाये गये। वहीं इन मरीजों में 3 माह, 2 साल और 4 साल के 3 बच्चे शामिल हैं। यह सभी बापूधाम के रहने वाले हैं। बता दें कि बापूधाम कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर में 21 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गत दिवस को शहर के हल्लोमाजरा के रहने वाले एक 35…