Author: Himachal Varta

नाहन। भारी वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि से राजगढ़ क्षेत्र में स्टोन फ्रूट और सेब की फसल को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। जिससे पीच वैली के बागवान पर आर्थिक संकट मंडरा गया है। उद्यान विकास राजगढ़ डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि मार्च और अप्रैल में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से हाब्बन वैली, भूईरा, दाहन, रासूमांदर और हरिपुरधार क्षेत्र में आड़ू, खुमानी, पल्म और सेब को भारी नुकसान हुआ है जिस कारण इस वर्ष विशेषकर स्टोन फ्रूट की बहुत कम फसल होने के आसार हो गए है। बता दें कि राजगढ़ क्षेत्र में तीन हजार हैक्टेयर भूमि…

Read More

विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जिला के कृषिकों के सुविधा के लिए समय पर निर्णय लेते हुए पिछले वर्षों की तुलना में गेहूं की खरीद कई गुणा बढ़ाई नाहन। प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच जिला में कृषिकों के हित के लिए विभाग ने 57 कार्य चलाए है जिनमें से 33 कार्य सोलर फेंसिंग से संबंधित है जिसमें 132 मजदूर कार्य कर रहे है इसके अतिरिक्त मृद्वा संरक्षण में 24 कार्य चलाए है जिसमें टैंक निर्माण, कूल निर्माण, कुंए निर्माण व दिवार निर्माण कार्यों में 100 से अधिक मजदूर…

Read More

राहत भरी खबर नाहन। जिला सिरमौर से राहत भरी खबर यह है कि चंडीगढ़ से आए सभी युवक-युक्तियां कोरोना वायरस टेस्ट में पास हो गए हैं। कल चंडीगढ़ से आए सभी काला अंब पहुंचे 86 युवक-युवतियों में से 50 की सैंपल रिपोर्ट कल नेगेटिव आ गई थी। जबकि 34 युवक-युवतियों की रिपोर्ट आना बाकी था जो आज टेस्ट के बाद नेगेटिव आई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सिरमौर से अब कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं रहा है। यह सभी बच्चे डेढ़ महीने से भी ज्यादा अपने अभिभावकों से दूर थे। बमुश्किल जब यह घर पहुंचे तो इन्हें…

Read More

परिजनों ने कहा तनाव में था, उसकी हत्या की गई है शाम के बाद युवक का परिवार से संपर्क नहीं हुआ नाहन। पांवटा साहिब पुलिस थाने के अंतर्गत बेहड़ेवाला के जंगल में पुलिस ने आज सुबह संदिग्ध हालत में 49 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान अख्तर हुसैन के नाम से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अख्तर हुसैन अपना टेंपो चलाता था और गुड़ बेचने का काम करता था। वीरवार को उसके फोन पर मोबाइल की घंटी बजती रही और कल देर शाम को 7 बजे के बाद…

Read More

नाहन। वीरवार सायं 5:00 बजे के बाद एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा शहर का निरीक्षण करने निकले। इस औचक निरीक्षण के पीछे मुख्य लॉकडाउन और कर्फ्यू में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मचारियों को मौके पर पाए जाना था। सादे लिबास में खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर का निरीक्षण किया। हालांकि इस औचक निरीक्षण में अधिकतर पुलिस पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। मगर कुछ ऐसे पेट्रोलिंग पवाइंट भी थे जहां पुलिस जवान मौके पर नहीं थे। इस पर जिला पुलिस कप्तान के द्वारा कड़ा संज्ञान भी लिया गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को…

Read More

नाहन। विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला में कफर्यू और लॉक डाउन के दौरान कृषि कार्यों को प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त रखा है।उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसानों की आवश्यकतानुसार इंटर-स्टेट आधार पर कृषि गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्राथमिकता के अनुसार परमिशन देने के आदेश दिए गए हैं। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि…

Read More

नाहन। प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच उपमंडल संगड़ाह के शिवपुर में एसआईयू नाहन व हरिपुरधार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संगड़ाह के शिवपुर में एक किसान ने लहसुन की आड़ में अफीम की खेती कर डाली। पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसआईयू नाहन और पुलिस चौकी…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में राशन के लेन-देन में प्रयोग होने वाले पीओएस-बायोमेट्रीक मशीनों का प्रयोग 17 मई, 2020 तक नहीं होगा यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण फैलने से पहले सरकार उचित मूल्य की दुकानों में राशनकार्ड होल्डर का पीओएस मशीन में अंगूठे का इस्तेमाल करने के बाद राशन जारी करती थी जोकि सही राशनकार्ड होल्डर को ही राशन देने मे सहायक सिद्ध होती थी लेकिन कोविड-19 संक्रमण के फैलने के बाद इन मशीनों से बायोमेट्रीक के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

Read More