कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधान मंत्री को लॉकडाउन में से बाहर निकलने की रणनीति के लिए कहा रणनीती में अर्थव्यवस्था को फिर से राह पर चलाने के लिए स्पष्टत: प्रगटावा किया जाए चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन 3.0 से बाहर निकलने की रणनीति और देश की अर्थव्यवस्था को पैरों पर खड़ा करने के लिए आगे बढऩे के रास्ते का स्पष्टत: से प्रगटावा करने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यों को पेश राजस्व घाटे की पूर्ति और कोविड -19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य संभाल और…
Author: Himachal Varta
शिमला। देश के विभिन्न भागों में जारी लाॅकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हिमाचल प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इन लोगों की सुविधा के लिए राज्य में स्थापित आपातकालीन संचालन केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को हिमाचल के लोगों के बारे में जानकारी सांझा की है तथा उन्हें वापस भेजने के लिए उचित योजना तैयार करने तथा विशेष बसों अथवा रेल सुविधा का उचित प्रबन्ध करने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार ने गुजरात, राजस्थान राज्य और दमन एवं दीव, दादरा…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार से अनुरोध किया है कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को इस शर्त में छूट दी जाए कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं उपक्रमों को मिलेगा, जिनमें 90 प्रतिशत अथवा इससे अधिक कर्मचारी 15 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रावधान करने से प्रदेश के अधिकांश लोग लाभान्वित होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री को लिखे एक पत्र में जय राम ठाकुर ने कहा है कि समाज के कमजोर वर्गों को लाभान्वित करने के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के विभिन्न उच्च अधिकारियों के साथ राज्य में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह देश के विभिन्न भागों से प्रदेश में लौटे लोगों द्वारा क्वान्टीन नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य भागों से प्रदेश में लौट रहे सभी लोगों की जांच की जाएगी और इसके पश्चात यह निर्णय लिया जाएगा कि उस व्यक्ति को होम क्वारन्टीन या संस्थागत क्वारन्टीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश…
शिमला। राजस्व विभाग के आपदा प्रबन्धन सेल ने प्रदेश और सभी जिला मुख्यालयों पर आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किए हैं जो रात-दिन कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों को आपदा की स्थिति में सूचना और समन्वय की सुविधा दी जा सके। प्रदेश आपातकालीन केंद्र का 1070 और जिले के आपातकालीन केंद्रों का टोल फ्री नंबर 1077 है। आपातकालीन संचालन केंद्र राष्ट्रीय संचार तंत्र का भाग है। यह केंद्र संचार नेटवर्क विफल होने की स्थिति में संचार के अन्य साधन उपलब्ध करवाता है, ताकि फील्ड और केंद्र सरकार की सरकारी संस्थांए नुकसान और क्षति का जायजा लेने में सक्षम रहें और…
नाहन। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच सरकारी विभागों के रुके काम भी अब धीरे-धीरे शुरू किए जा रहे हैं। इसी के तहत सिरमौर जिला में भी जल शक्ति विभाग के बहुत से कार्य मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो चुके हैं। नाहन सहित सभी मंडलों में जल शक्ति विभाग के 83 कार्यों को जिला प्रशासन ने मंजूरी दी है और वर्तमान में इनमें से 33 कार्य प्रगति पर है, जिनमें वाटर सप्लाई व सिंचाई से संबंधित कार्य शामिल है। जबकि अन्य मंजूर किए गए कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। काम शुरू होने से जहां विभाग…
नाहन। एक तरफ जहां कोरोना को लेकर दिन प्रतिदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है तो वही ऐसी विकट स्थिति में पंजाब के लुधियाना से 14 प्रवासी पैदल ही जिला सिरमौर की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। हैरानी तो इस बात की है कि यह प्रवासी काला अंब बैरियर की जगह किसी और रास्ते से हिमाचल में प्रवेश कर गए। जैसे ही यह 14 प्रवासियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ देहरादून नाहन से 2 किलोमीटर दूर दोसड़का पहुंचा तो पुलिस नाके पर इन्हें रोक दिया गया। उत्तरांचल के इस प्रवासी कामगारों के झुंड में एक महिला अपने दूध मुंहें…
लॉकडाउन के बीच पशुपालन विभाग भी कार्य कर रहा है जहां पशुपालकों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, वहीं विभाग बेसहारा पशुओं का भी सहारा बन रहा है नाहन। कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, प्रदेशभर में कोविड-19 सो बचाव को लेकर कर्फ्यू लागू है, ऐसे में पशुपालकों को सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ बेसहारा पशुओं के लिए भी खाने-पीने के इंतजाम किए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान जिला में पशुपालकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पशुपालन विभाग ने विशेष प्रबंध किए हुए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में स्थित पॉली क्लिनिक…