सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के लिए आज हुए निर्वाचन में कुल 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू में कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 ने मतदान किया। कुल 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा कुल 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 ने मतदान किया। नगर परिषद परवाणू के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 67.76 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 70.59 रहा।…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के लिए आज हुए निर्वाचन में कुल 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू में कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 ने मतदान किया। कुल 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा कुल 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 ने मतदान किया। नगर परिषद परवाणू के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 67.76 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 70.59 रहा।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं व 75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद में कुल 19 हजार, 876 मतदाताओं में से 13 हजार, 394 मतदाताओं ने मतदान किया। 10 हजार, 61 महिला मतदाताओं में से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखते हुए नगर परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी प्रियंका वर्मा ने जिला पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर बनाए गए काउंटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया और चुनाव परिणामों की घोषणा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पंचायती राज चुनाव 2026 के बीच जिला सिरमौर की कई पंचायतों ने चुनावी मुकाबले के बजाय भाईचारे, सहमति और सामाजिक एकजुटता का रास्ता चुनकर नई मिसाल कायम की है। जिला की 273 ग्राम पंचायतों में से 28 पंचायतें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन ली गई हैं। इन पंचायतों में अब मतदान की आवश्यकता नहीं होगी। नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई पंचायतों में घंटों चली बैठकों, आपसी संवाद और ग्रामीण सहमति के बाद उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके बाद पूरे पैनल निर्विरोध घोषित किए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि 17 मई, 2026 को नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मनमोहन शर्मा ने कहा कि शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन के लिए आज नगर निगम सोलन स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) भण्डारण कक्ष को आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा व दिनेश शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड़ सहित ज़िला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकायों के आम चुनाव के लिए 17 मई को होने वाले मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आज 55 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए 25 पोलिंग पार्टियां, नगर परिषद नाहन में 23 तथा नगर पंचायत राजगढ़ में 07 पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर पालिका परिषद के 13 वार्डो के लिए,…