Author: Himachal Varta

चम्बा ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला चंबा में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जिला भर में कुल 7315 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन यानी 15 मई 2026 को जिला भर में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। इनमें प्रधान पद के 292, उपप्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम 15 मई 2026 को बद्रीपुर चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रक नंबर HP17E-7751 में उत्तराखंड की ओर से नए एनएच मार्ग से भुक्की लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित वाहन को जांच के लिए रोका।  तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक शराफत अली पुत्र नसीरूदीन निवासी गांव टोकियों, डाकघर सैनवाला, तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के थाना माजरा के अंतर्गत कोलर क्षेत्र में दुकानदार पर धारदार हथियार और डंडों से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार इस मामले में 11 मई 2026 को थाना माजरा में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देश पर थाना माजरा पुलिस और साइबर टीम सहित विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और अन्य सूचनाओं के आधार पर…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  गोविन्द सागर जलाशय में मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा अवैध मत्स्य शिकार पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा निगरानी एवं गश्ती अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार प्रातः लगभग 6 बजे मत्स्य अधिकारी लठियाणी सुरेन्द्र पटियाल एवं उनकी टीम द्वारा जलाशय क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोविन्द सागर जलाशय के बीट नंबर-1, जो जलाशय के उद्गम स्थल कुनखर खड्ड से दाहिने तट पर ग्राम रायपुर तथा बाएं तट पर ग्राम शरत तक विस्तृत है, के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।…

Read More

ऊना (  हिमाचल वार्ता न्यूज)  शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अम्ब, दौलतपुर चौक, टाहलीवाल तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा एवं संतोषगढ़ में 17 मई(रविवार) को कुल 28,292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14,197 पुरुष तथा 14,094 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर क्षेत्र में एक टेम्पो में नशीले कैप्सूल ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए वाहन नंबर HP17F-7072 को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन चालक अरशद अली, निवासी जगतपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर से जुड़े वाहन की जांच की गई।तलाशी के दौरान वाहन से कुल 90 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण जारी किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 72 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचायत…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय के आम चुनाव के चलते मतदान दिवस पर 17 मई, 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के क्षेत्राधिकार में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 17 मई को बंद रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों तथा औद्योगिक इकाइयों में…

Read More