शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश और प्रदेश के बाहर फंसे हुए लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए वापिस लाने के लिए 21 अप्रैल, 2020 से बसें चलाने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों और कुछ निजी लोगों ने संदेश पोस्ट किए गए हैं निगम मंगलवार को ऐसे लोगों के लिए बसों की सुविधा प्रदान करने जा रहा है, जो गलत और भ्रामक हैं। निगम ने लोगों को…
Author: Himachal Varta
https://youtu.be/JbEB2snONHM नाहन। आज जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। इस प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:- 1. जिला सिरमौर में अभी तक कोरोना संक्रमण की जाँच को लेकर 177 टेस्ट किये गए जिसमे केवल 1 टेस्ट पॉजिटिव आया था 2. जिला की 6 पंचायतों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है जिनमें किसी भी प्रकार कोई छूट नहीं मिलेगी। लोगों के घरद्वार पर ही आवश्यक वस्तुएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं 3. कर्फ्यू में ढील सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी 4. पीडीएस…
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश में चल रहे संकट का मुकाबला हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डट कर किया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के आहवान पर जहां लोग कफर्यू और लाॅकडाउन का पालन कर रहे हैं वही देश के लाखों जरूरमंद और निर्धन लोगों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग लेकर भी आगे आ रहे हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति पैदल चलकर आता है, और मुख्यमंत्री राहत कोष में दो हजार रुपये अपनी पैंशन से सहयोग देता…
नाहन। कोरोना वायरस संकट में सिरमौर प्रशासन की कोशिश साथ ही रैडक्रॉस एंबुलेंस के चालक राम सिंह हौंसले की बदौलत महज 2 दिन का मासूम बच्चा 320 किलोमीटर दूर सर्जरी के लिए गुड़गांव पहुंच गया। कौंलावाला भूड़ क्षेत्र के रहने वाले गरीब माता-पिता मासूम बच्चे को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मेडिकल कॉलेज लाए। 3 बजे के आसपास दिल में छेद होने की वजह से बच्चे को 320 किलोमीटर दूर एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, क्योंकि बच्चे की सर्जरी वहीं संभव हो पा रही थी। आप जानकर हैरान होंगे कि दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर चालक…
नाहन। कर्फ्यू में ढील को लेकर तरह-तरह के संशय सामने आ रहे थे। लेकिन सोमवार दोपहर प्रशासन ने ढील को लेकर स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है। प्रशासन ने निजी व सरकारी निर्माण कार्यों में कोई भी ढील नहीं दी है। कंस्ट्रक्शन को लेकर यह चर्चा चल रही थी कि लेबर को इन हाउस कर छूट मिल सकती है। अब मोबाइल, इलैक्ट्रिोनिक्स व स्टेशनरी की दुकानें सप्ताह में केवल वीरवार को खोली जा सकेंगी। साथ ही इलैक्ट्रिकल व सेनेटरी रिपेयर इत्यादि का कार्य एक दिन छोड़कर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को संभव होगा। इसमें मोटर मैकेनिक भी शामिल…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से आग्रह किया कि वे सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की सच्ची भावना से प्रत्येक शिक्षक को इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज को अपने खर्च को केवल महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सीमित करना चाहिए। उन्होंने दोनों राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों से अपील की कि वे किसी भी छात्र को लॉकडाउन अवधि के दौरान फीस का भुगतान करने के लिए जोर न दें।…
मुख्यमंत्री द्वारा एलान, डिप्टी कमिश्नरों को कफ्र्यू की बन्दिशों की सख्ती से पालना करवाने के आदेश कोविड मुक्त खऱीद प्रक्रिया को यकीनी बनाने के लिए मंडियों का स्वास्थ्य ऑडिट कराने के आदेश अगला कदम उठाने से पहले 3 मई को स्थिति का फिर जायज़ा लेगी राज्य सरकार चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज गेहूँ की कोविड मुक्त खरीद प्रक्रिया को यकीनी बनाने से अलावा राज्य में 3 मई तक किसी किस्म की ढील देने को रद्द कर दिया है। 3 मई को स्थिति का एक बार फिर जायज़ा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को सभी जि़लों…
कोविड-19: अब तक 4930 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद – सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 4930 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 801 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 1599, पनसप की ओर से 1410, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 335 व एफ.सी.आई. की ओर से 785…