शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी के सिराज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आम जनता को सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जागरूक करें और उन्हें इस बात की भी जानकारी दें कि सरकार ने इस वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…
Author: Himachal Varta
कन्टेनमेंट ज़ोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि पर कड़ी रोक, डीएमज़ निर्धारित करेंगे संस्थानों, उद्योगों एंव अन्य अनुमत गतिविधियों का समय 10 कामगारों से अधिक संख्या वाले उद्योग कामगारों के लिए फैक्ट्री क्वारंटीन या परिवहन सुविधा करेंगे सुनिश्चित स्कूल व कॉलेज के पुस्तकों की दुकानें खोलने के साथ-साथ एसी, कूलर व पंखों आदि की बिक्री की भी अनुमति चंडीगढ़। कोविड-19 की लड़ाई में एक बड़े कदम के तौर पर पंजाब सरकार ने कन्टेनमेंट ज़ोन (नियंत्रण क्षेत्र) के अंदर किसी भी गतिविधि पर कड़ाई से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों को स्थानीय आवश्यकताओं और देह…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मिस्र के राष्ट्रपति श्री अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने अपने-अपने देशों की सरकारों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ इसके आर्थिक प्रभावों को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की चर्चा की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न वैश्विक स्थिति पर चर्चा की और अपनी आबादी की सुरक्षा के लिए अपनी सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान…
मछली पकड़ने, उसके परिवहन तथा बर्फ के परिवहन के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी नाहन। मत्स्य पालन से संबंधित लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालन में लगे लोगों तथा कामगारों के लिए जलाशयों और नदियों में मछली पकड़ने की गतिविधियों का संचालन करने के लिए 20 अप्रैल से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला के मत्स्य पालन से संबंधित लोगों को इन गतिविधियों के संचालन में नियमों और शर्तों का पालन…
नाहन क्षेत्र के 11 सैल्फ हैल्प ग्रुप को डा. बिन्दल ने भिजवाया कपड़ा नाहन में अभी तक 19585 फेस मास्क का वितरण नाहन। नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता को देखते हुए नाहन विधानसभा क्षेत्र में अब महिला मोर्चा के साथ सैल्फ हैल्प ग्रुप के सदस्य भी मास्क बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रथम चरण में 11 सैल्फ हैल्प ग्रुप को मास्क बनाने का कपड़ा बांटा गया है। डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 19585…
कहा, केंद्रीय मंत्री झूठ बोलना बंद करें और अपना मुँह खोलने से पहले तथ्यों की जांच कर लिया करें चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री द्वारा लोगों को गुमराह करने वाले दिए बयान पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को हरसिमरत कौर बादल द्वारा कोविड -19 से निपटने के लिए केंद्र द्वारा राज्य को राहत देने के दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया। हरसिमरत कौर बादल के ट्वीट, जिसमें दावा किया गया था कि पंजाब को कोविड -19 संकट से लडऩे के लिए केंद्र से फंड और अनुदान मिले हैं, के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने…
जिला वासियों को घबराने की जरुरत नहीं, बल्कि कर्फ्यू का पालन जरुरी: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले का एक और व्यक्ति कोरोना के खिलाप जंग जीत चुका है, जिसको पूरी तरह ठीक होने पर गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर से छुट्टी मिल चुकी है। ठीक हुए इस मरीज सहित कोरोना पर जीत पाने वाले जिले के 4 व्यक्ति हो गए हैं। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि आज पैंसरा गांव का निवासी श्री हरजिंदर सिंह(65) कोरोना पर जीत प्राप्त कर चुका है व गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर से इस व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा…
कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर अनाज मंडी में गेहूं खरीद की करवाई शुरुआत मंडी बोर्ड अधिकारियों व आढ़तियों को सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग यकीनी बनाने के दिए निर्देश मंडियों में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों की प्रशंसा की कहा, साथ-साथ ही करवाई जाएगी गेहूं की लिफ्टिंग होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज अनाज मंडी होशियारपुर में इस सीजन के गेहूं खरीद की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अंतर्गत लगे कर्फ्यू के दौरान किसानों के प्रति सरकार की वचनबद्धता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान…