नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की प्रगति के लिए शेख मुजीबुर रहमान के साहस और अमिट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी आज शाम वीडियो लिंक के माध्यम से बांग्लादेश के ‘जातिर पिता’ की 100 वीं जयंती के समारोह को संबोधित करेंगे। कोविड-19 के कारण, बांग्लादेश में आज होने वाले कार्यक्रम बिना किसी सार्वजनिक सभा के होंगे।
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति श्री जयराम ठाकुर जी को 2 साल के सफल कार्यकाल के लिए बधाई देती है। प्रदेश को एक ऐसा मुख्यमंत्री जो कि किसान, मजदूर परिवार से आकर, देश के विभिन्न हिस्सो मे सामजिक कार्य करने के बाद हिमाचल की राजनीति में कदम रखते है, पार्टी के छोटे-बड़े दायित्व निभाते हुए-प्रदेश अध्यक्ष एवंम मंत्री का दायित्व सम्भालते है, और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही जनता की सेवा में जुट जाते है जिसके परिणाम स्वरूप आज हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति माननीय मुख्यमंत्री को सामान्य जन-मानस का मुख्यमंत्री मानता है। आज निश्चित रूप से प्रदेश में…
पोंटा साहिब। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन के पहले सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवैधानिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों कार्यसमिति सदस्यों मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजकों जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को बधाई दी उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात देश की अखंडता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो अखंड भारत का सपना सोया था उससे केंद्र कि मोदी सरकार ने साकार किया है उन्होंने भाजपा की 2 सीटों से 303 सीटों तक के सफर के…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नवचयनित हरियाणा सिविल सेवा-2020 के अधिकारी जनहित को सामने रखकर काम करें। उन्होंने इन अधिकारियों को तीन आई अर्थात् इंटीग्रिटी, इन्वोल्वमेंट तथा इन्नोवेशन का मंत्र देते हुए कहा कि उनकी भर्ती ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से हुई है इसलिए उनसे शुद्धता की अपेक्षा की जाती है। वे आज गुरूग्राम के हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हरियाणा सिविल सेवा 2020 के चयनित अधिकारियों के ज्वाइंट फाउंडेशन कोर्स के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हिपा में एचसीएस के चयनित अधिकारियों का यह पहला ज्वाइंट फाउंडेशन कोर्स आयोजित…
पांवटा साहिब/नाहन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल ने मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया, सभी प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सभी प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा व ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला मोर्चा के प्रभारी का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को सौंपा गया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की…
नाहन। जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि सभी नागरिको की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय एवं पाचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 55-पच्छाद (अ0जा0) के उपमण्डलाधिकारी कार्यालय राजगढ व 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी (अ0जा0), 58-पांवटा साहिब, 59-शिलाई के उपमण्डलाधिकारी कार्यालयों मे मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि मतदाता सुविधा केन्द्र में कर सकता है अगर किसी व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो मतदाता सूची में नाम दर्ज…
शिमला। प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश में बन्दरों की संख्या में भारी कमी आई है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि लाहौल-स्पिति को छोड़ प्रदेश के अन्य जिलों में बन्दरों की जनसंख्या के लिए सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि सलीम अली सेंटर फोर आॅनिथोलाॅजी एण्ड नेचुरल हिस्ट्री, कोयम्बटूर, तमिलनाडु (एसएसीओएन) ने इस सर्वेक्षण का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बन्दरों की जनसंख्या एक लाख 36 हजार 443 रह गई है। वर्ष 2015 के दो लाख पांच हजार 167 के…
पांवटा साहिब/नाहन। यहां भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनहित के लिए अब तक बड़े और कड़े लिए हैं।कार्यसमिति के प्रथम सत्र में उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में काले धन को रोकने हेतु व नोटबंदी जैसे साहसिक निर्णय कर देश को सर्व विकासरूपी पहिये से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि देश मे आज़ादी के से लेकर वर्ष 2009 तक बैंकों ने 18 लाख करोड़ के ऋण दिए थे और यूपीए सरकार ने अगले…