Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत आयोग ने चम्बा जिला की नगर परिषद् के वार्ड नंबर-3 (चैगान) के उप निर्वाचन के लिए 13 मार्च, 2020 को जारी अधिसूचना रद्द कर दी है। प्रवक्ता ने कहा कि इस अधिसूचना के साथ ही नगर परिषद् चम्बा में आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के मद्देनजर राज्य में घरेलू और विदेशी सैलानियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहले ही आवश्यक कदम उठाए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च, 2020 तक बंद कर दिया गया है तथा सभी प्रकार के मेलों, उत्सवों, खेल प्रतियोगिताओं और ऐसे अन्य आयोजनों पर प्रतिबन्ध…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को नए प्रकार के अनुभव देने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रोहतांग सुरंग के पारगमन में बस में इमर्सिव ग्रुप वर्चुअल रियलिटी टूअर की शुरूआत पर एक प्रस्तुति दी गई। यह बस आगंतुकों को दक्षिण पोर्टल से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल तक ले जाएगी और इसमें लगभग 30 मिनट का समय लगेगा। यात्रा के दौरान सुरंग के निर्माण और इसके महत्व के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की विरासत, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन होगा। यह प्रस्तावित परियोजना प्रदेश…

Read More

प्रदेश को आपदा राहत कोष के लिए केंद्र से मिलेंगे 454 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य आपदा राहत कोष में अगामी वित्त वर्ष के लिए 454 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष से 158 प्रतिशत अधिक है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की छठवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने प्रदेश मेें भू-स्खलन और भूकम्प के जोखिम को कम करने के लिए 50 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

नाहन। जिला में विदेशों से आने वाले यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा जाए ताकि कोरोना वायरस के सक्रमण को फैलने से रोका जा सके जिसकेे लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग को आज यहां कोरोना वायरस सक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि 15 देशों जिनमें चीन, हागकॉग, सिंगापुर, थाईलैण्ड, साउथ कोरिया, जापान, वियतनाम, मलेशिया, इण्डोनेशिया, इटली, ईरान, नेपाल,जर्मनी, फ्रांस तथा स्पेन के दौरे से लौटे यात्रियों को विशेष निगरानी में रखने के आदेश जारी किए गए है।…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो-काॅन्फ्रेंस के माध्यम से चम्बा और किन्नौर के उपायुक्तों से बातचीत कर कोविड-19 को लेकर किए जा रहे विशेष प्रबंधों और एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उन्हें अपने जिलों में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उपायुक्तों को इस महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने पर बल दिया। उन्हाेंने अफवाहों से…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए 24 अक्तूबर, 2020 को अष्टमी और 16 नवम्बर, 2020 को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दोनो अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए मान्य नहीं होंगे और न ही ये नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत अवकाश माने जाएंगे।

Read More

शिमला। कोविड-19 महामारी के चलते पाठकों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप एहतियात के तौर पर राज्य सूचना केन्द्र शिमला को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने सूचना केन्द्र को 31 मार्च 2020 तक बन्द रखने का निर्णय लिया है।

Read More