Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में शिक्षा, कौशल, तकनीकी शिक्षा और नवाचार के लिए ‘एक छत्र संस्था’ बनाए जाने पर बल दिया, ताकि बेहतर परिणामाें के लिए सभी संबंधित विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। राजभवन में शिक्षा और कौशल विकास की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में बहुत कार्य किया जा रहा है, लेकिन इन विभागों में आपसी समन्वय की कमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की दूसरे राज्यों में बहुत मांग है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक…

Read More

पालमपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और ज्वाली विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे गौ-अभ्यारण्य कांगड़ा/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास के प्रथम चरण में उन्होंने जिला के तीन विधान सभा क्षेत्रों में 165 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिला के इंदौरा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने इंदौरा विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए 65 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसी प्रकार बैजनाथ और कांगड़ा विधान सभा क्षेत्रों…

Read More

शिमला। वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नूरपुर में अपनी हाल ही में प्रकाशित काव्य पुस्तक ‘‘कस्तूरी“ भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके अलावा अपनी दो अन्य पुस्तकें, जिनमें एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता कहानी संग्रह ‘‘मैं जीना सिखाता हूॅं“ और काव्य संग्रह ‘‘मौन की अभिव्यक्ति’’ शामिल हैं, भी भेंट की। जय राम ठाकुर ने अजय पाराशर को उनकी नवीनतम पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से प्रदेश के साहित्य को और…

Read More

शिमला। राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि संचार एवं तकनीकी सेवा निदेशालय में कांस्टेबल सीटीएस के पर्सनेलिटी टेस्ट 24 से 27 फरवरी, 2020 तक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा शिमला के निगम विहार में आईजी पुलिस के कार्यालय में प्रातः 9 बजे आरंभ होगी। इस संदर्भ में श्रेणीवार मेरिट सूची प्रदेश पुलिस विभाग की वैबसाईट पर अपलोड की गई है। उन्होंने कहा कि पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्रों, दस्तावेजों, डिप्लोमा आदि की मूल प्रतियों के साथ भर्ती बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने…

Read More

चंडीगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा विज्ञानियों और चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे अपना शोध कार्य देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार लाने और लोगों के दुखों के निवारण की दिशा में समर्पित करें। वह आज पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में भावी पीढ़ी के लिए प्रतिमान विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने में आया है, जिसका प्रमाण शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में गिरावट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ भारत, खुशहाल भारत…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यारा होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तक्कीपुर में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ करने के पश्चात् एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय तक्कीपुर का नाम राजकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने प्रदेश के…

Read More

दीनदयाल उपाध्याय स्मारक राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे 3 ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थलों- वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करेंगे वाराणसी में 430 बिस्तर वाले सुपर- स्पेशिएलिटी सरकारी अस्पताल सहित कुछ विकासात्मक परियोजनाओं का शुभांरभ करेंगे तथा कुछ राष्ट्र को समर्पित करेंगे नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी 2020 को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का एक दिवसीय दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का श्री जगदगुरू विश्वाराध्य गुरूकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। वे श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्‍वराज को आज उनके जन्‍म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट संदेश में प्रधान मंत्री ने कहा, दिवंगत नेता ” सार्वजनिक सेवा के संदर्भ में गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय मूल्यों और लोकाचार से गहरे जुड़े रहते हुए हमारे राष्ट्र के लिए उन्‍होंने महान सपने संजोए थे। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं।”

Read More